मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सीआईएसएफ स्थापना दिवस की दी शुभकामना

शेयर करें

रायपुर //मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के स्थापना दिवस (10 मार्च) के अवसर पर बल के सभी वीर जवानों, अधिकारियों तथा समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि सीआईएसएफ देश की सुरक्षा व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है, जो राष्ट्र के औद्योगिक, संवेदनशील प्रतिष्ठानों, महत्वपूर्ण बुनियादी ढाँचे और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संकल्पित है। बल के जवान अपने अदम्य साहस, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा से हर परिस्थिति में राष्ट्र की सेवा में समर्पित रहते हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सीआईएसएफ केवल औद्योगिक और रणनीतिक प्रतिष्ठानों की रक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्यों से लेकर आतंरिक सुरक्षा तक, हर चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में अपने साहस और कर्तव्यपरायणता की मिसाल पेश करता है। उन्होंने कहा कि शांतिकाल हो, संकट की घड़ी हो या युद्धकाल, सीआईएसएफ के जवान अपने पराक्रम और निष्ठा से देशवासियों को सुरक्षित रखने में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। यह स्थापना दिवस उनके योगदान को नमन करने और उनके प्रति सम्मान प्रकट करने का अवसर है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि देश की सुरक्षा और विकास यात्रा में सीआईएसएफ का योगदान अमूल्य है। उन्होंने इस अवसर पर सीआईएसएफ के सभी वीर जवानों और उनके परिजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री श्री साय से मिले दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, दीपावली की दी बधाई
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक ललित चंद्राकर ने आज रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान विधायक ललित…

    और पढ़ें
    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें