मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव की जयंती पर किया नमन

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव की जयंती पर नमन किया। उन्होंने कहा कि बाबू साहेब ने छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता आंदोलन और जनजागरण में अहम भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में छेड़ा गया कण्डेल नहर सत्याग्रह, अन्याय और शोषण के विरुद्ध एक ऐतिहासिक आंदोलन बना, जिससे उनकी जन्मभूमि कण्डेल गांव का नाम इतिहास में दर्ज हो गया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव का कर्तव्यनिष्ठ और जुझारू व्यक्तित्व हमें सदा प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने जनमानस में राष्ट्रप्रेम की अलख जगाकर स्वतंत्रता संग्राम को मजबूती दी। बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव जी के संघर्ष और विचार आज भी  प्रेरणा के स्रोत के रूप में समाज को सशक्त बनाने की दिशा में हम सभी के लिये पथप्रदर्शक का कार्य करते हैं।

  • Related Posts

    चारों राज्य केन्द्रीय गृह मंत्रालय के प्रारूप के अनुरूप 1930 साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन के कॉल सेंटर को अपडेट करें
    • May 19, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री…

    और पढ़ें
    सफलता की कहानीकल का ‘नक्सल गढ़’ आज का डिजिटल हब: कुतुल के ग्रामीणों को मिली 4G कनेक्टिविटी की सौगात, गूंजी मोबाइल की घंटी
    • May 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा नियद नेल्ला नार योजना, एलडब्ल्यूई-II एवं आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत अबूझमाड़ के दुर्गम और पूर्व में सुविधाओं से वंचित…

    और पढ़ें