पाटन जनपद में भाजपा अब 18 तक पंहुची :: भाजपा की जीत तय

शेयर करें

दुर्ग // जनपद पंचायत पाटन के अध्यक्ष- उपाध्यक्ष चुनाव से पहले भाजपा के पक्ष में सदस्यों का समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को पाटन ब्लॉक के ग्राम पतोरा निवासी निर्दलीय जनपद सदस्य श्रीमती चंद्रिका कलिहारी देवदास ने भी अपने समर्थकों के साथ जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, विधायक ललित चन्द्राकर, निवर्तमान जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, जिला चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पाध्ये, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रीतपाल बेलचंदन, प्रदेश सहसंयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ शिव चन्द्राकर, जिला कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, युवा भाजपा नेता नवीन पवार के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

जनपद सदस्य चंद्रिका देवदास कलिहारी के साथ उनके पति चित्रसेन देवदास जो कि कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के पाटन ब्लॉक महामंत्री हैं उन्होंने भी कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देकर भाजपा प्रवेश लिया साथ ही उनके समर्थक चंचल यादव, रीना देवदास और काजल देवदास भी साथ में थे।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने कहा कि विगत कार्यकाल में पाटन जनपद में कांग्रेस की सत्ता रही इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों की घोर उपेक्षा का माहौल रहा, कांग्रेस की गलत कार्यशैली और भाजपा की विकासात्मक सोच के चलते बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश की विष्णुदेव सरकार ने लोक कल्याणकारी नीतियों को धरातल पर उतारने और सुशासन का संकल्प लिया है, और इसी का यह परिणाम है कि छत्तीसगढ़ में द्रुत गति से विकास हो रहा है। तमाम वर्गों का जीवन स्तर ऊपर उठ रहा है। पंचायत जनप्रतिनिधि इससे प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होकर विकास की धारा के साथ बहना चाहते हैं।

निवर्तमान जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि पिछले 5 सालों से पाटन जनपद में कांग्रेस काबिज रही, इस दौरान पूरे पाटन जनपद क्षेत्र में भ्रष्टाचार, तानाशाही और भर्राशाही हावी रही, पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मान मिलना बंद हो गया। तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जनपद होने के बावजूद इस जनपद में विकास का कोई ऐसा काम नहीं हुआ जिसे मील का पत्थर कहा जा सके। विकास के नाम पर जनपद क्षेत्र में केवल भ्रष्टाचार का आलम रहा इसीलिए जीते हुए तमाम पंचायत जनप्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए तत्पर हैं। पंचायत जनप्रतिनिधियों का यह निर्णय पाटन के विकास को गति प्रदान करेगा।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
    • November 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के बगिया स्थित कैम्प कार्यालय में क्षेत्र के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए 79 करोड़ 38 लाख 78…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
    • November 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गोवर्धन पूजा एवं छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकपर्व गौरा-गौरी के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने…

    और पढ़ें