मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संत रविदास जयंती की दी शुभकामनाएं

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संत रविदास जी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि संत रविदास जी ने समाज में समता, एकता और भाईचारे के सिद्धांतों को प्रतिष्ठित किया। उनके उपदेशों ने मानवता की सेवा और सामाजिक समानता का संदेश दिया। संत रविदास जी ने अपने आध्यात्मिक संदेशों के माध्यम से जातिवाद, भेदभाव और सामाजिक असमानता का विरोध किया और प्रेम, करुणा तथा परोपकार को जीवन का आधार बनाने पर बल दिया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि संत रविदास जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने उनके समय में थे। वे हमें सद्भाव, सामाजिक उत्थान और मानवतावादी मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देते हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे संत रविदास जी के उपदेशों से प्रेरणा लेकर सामाजिक सद्भाव, समानता और सेवा के मूल्यों को आत्मसात करें और समाज को एक बेहतर दिशा देने में योगदान दें।

  • Related Posts

    श्री चौधरी ने शौर्य चक्र से सम्मानित छत्तीसगढ़ पुलिस के जांबाज अधिकारियों को दी बधाई
    • June 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु  द्वारा ‘रक्षा अलंकरण समारोह’ में छत्तीसगढ़ पुलिस के जांबाज इंस्पेक्टर लक्ष्मण केवट एवं इंस्पेक्टर रामेश्वर प्रसाद देशमुख को…

    और पढ़ें
    विदेश में नौकरी का सुनहरा अवसर इजराइल में ’होम बेस्ड केयर गिवर’ के 3500 पदों पर भर्ती, मिलेगा 1.99 लाख प्रति माह वेतन
    • June 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // प्रदेश के युवाओं के लिए विदेश में रोजगार पाने का एक सुनहरा अवसर सामने आया है। नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएसडीसी) के अंतर्गत भारत-इजराइल फ्रेमवर्क एग्रीमेंट के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *