मुख्यमंत्री से यादव समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाका

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज यहां राजधानी रायपुर स्थित राज्य अतिथि गृह पहुना में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 06 विधानसभा क्षेत्रों से आए यादव समाज के प्रतिनिधिमंडलों ने सौजन्य मुलाकात की। यादव (राउत) समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री श्री साय को खुमरी और परंपरागत पोशाक पहनाकर सम्मानित किया और भगवान राधा-कृष्ण का छायाचित्र भेंट किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बड़ी संख्या में यादव समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं भी दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने आत्मीयता के साथ सभी का अभिवादन स्वीकारा l

मुख्यमंत्री से मिलने मुंगेली, बिल्हा, लोरमी,  नवागढ़, पंडरिया और कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से यादव समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे थे। इस अवसर पर यादव समाज के प्रदेशाध्यक्ष धनीराम यादव के साथ ओम यादव, सूरज यादव, ओंकार यादव सहित बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    श्रम मंत्री की बैठक में बड़ा फैसला- असंगठित श्रमिकों के लिए बनेंगी नई योजनाएं
    • July 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंई-रिक्शा सहायता का अनुदान बढ़ाकर हुआ एक लाख किया रायपुर // /छत्तीसगढ़ के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा दायरे का विस्तार करने और उनके कल्याण के लिए…

    और पढ़ें
    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार श्री जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना
    • July 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज अपने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय से “जोहार श्री जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर रवाना किया। विधायक दीपेश साहू भी इस…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *