मुख्यमंत्री से सदगुरु कबीर विश्व शांति मिशन के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

शेयर करें

रायपुर ।। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में संसदीय सचिव श्री कुंवरसिंह निषाद के नेतृत्व में सदगुरु कबीर विश्व शांति मिशन (छत्तीसगढ़ संत संगठन) के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में कबीर शोध संस्थान की स्थापना की घोषणा करने पर उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर संत संगठन के अध्यक्ष रविकर साहेब, सचिव संत घनश्याम साहेब, संत बलवान साहेब, संत क्षेमेंद्र साहेब , संत पुराण साहेब, संत हेमेंद्र साहेब, संत गुरुपालन साहेब, संत शोधकर साहेब और संत बोधकर साहेब उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री बघेल के द्वारा कबीर सत्संग मेला एवं युवोदय कार्यक्रम के अवसर पर छत्तीसगढ़ संत संगठन की मांग पर नया रायपुर में वृहद कबीर शोध संस्थान स्थापना की घोषणा की गई थी।

संत रविकर ने बताया कि कबीर शोध संस्थान में कबीर साहब के जीवन दर्शन पर म्यूजियम तैयार कर मूर्ति के रूप में दिया जाएगा, साथ ही कबीर साहेब की मूल रचना बीजक को शिलालेख किया जाएगा। इस शोध संस्थान में मेडिटेशन हाल, वाचनालय ग्रंथालय, सभा सत्संग हाल के साथ ही कबीर स्तंभ, उद्यान, कबीर सरोवर आदि बनाए जाएंगे।

  • Related Posts

    एग्रीस्टैक में पंजीयन और डिजिटल सर्वे में फसल का अंकन अनिवार्य, भौतिक सत्यापन के भी निर्देश
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में किसानों को कृषि के क्षेत्र में और अधिक संबल प्रदान करने की दिशा में राज्य सरकार ने तैयारी तेज कर दी है। मंत्रालय महानदी भवन…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री श्री साय से मिले दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, दीपावली की दी बधाई
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक ललित चंद्राकर ने आज रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान विधायक ललित…

    और पढ़ें

    Leave a Reply