मुख्यमंत्री से भारत यात्री मेहुल लखानी ने की सौजन्य मुलाकात

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहाँ राज्य अतिथि गृह पहुना में भारत यात्री मेहुल लखानी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने मेहुल को उनकी इस यात्रा के लिए प्रदेशवासियों की ओर से शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । इस अवसर पर विधायक गजेन्द्र यादव भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि मेहुल ने योग यात्रा की थीम पर भारत, नेपाल और भूटान की यात्रा पूर्ण कर अब पैदल चलते हुए भारत यात्रा पर निकले हैं। मेहुल यह पदयात्रा सामाजिक सुधार हेतु राष्ट्रीय स्तर पर जन चेतना जगाने के उद्देश्य से लोगों को स्वास्थ्य, प्रकृति, संस्कृति और भारत के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने के प्रयास हेतु कर रहे हैं।

गौरतलब है कि मेहुल इससे पूर्व साइकिल से नेपाल और भूटान तक 27 महीने में 46 हजार किलोमीटर की यात्रा पूर्ण कर चुके हैं। वर्तमान में मेहुल पैदल चलते हुए डोंगरगढ़ से रायपुर होते हुए अयोध्या और सम्पूर्ण भारत की यात्रा पर निकले हैं।  मेहुल छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ के निवासी हैं।

  • Related Posts

    बारिश के साथ दिखने लगा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर
    • July 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // प्रदेश में मानसून की सक्रियता के साथ ही ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान के सकारात्मक परिणाम अब गांव-गांव में स्पष्ट दिखाई देने लगे हैं। पिछले कुछ दिनों से…

    और पढ़ें
    चिंतन शिविर 3.0 से सुशासन के अगले चरण की रूपरेखा तैयार होगी : मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // चिंतन शिविर 3.0 का उद्देश्य शासन-प्रशासन को अधिक प्रभावी, आधुनिक, पारदर्शी और जनहितैषी बनाते हुए विकसित छत्तीसगढ़ के लिए दूरदर्शी नीति-निर्माण की मजबूत आधारशिला तैयार करना है।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *