मुख्यमंत्री को बस्तर दशहरा पर्व में शामिल होने का आमंत्रण

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से यहां उनके निवास कार्यालय में बस्तर सांसद दीपक बैज के नेतृत्व में बस्तर दशहरा समिति जगदलपुर के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व 2023 में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने बस्तर दशहरा में आमंत्रित करने के लिए प्रतिनिधिमण्डल को धन्यवाद देते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। 

गौरतलब है कि 75 दिवसीय विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व हरेली अमावस्या से प्रारंभ होकर आश्विन शुक्ल पक्ष के 13वें दिन तक मनाया जाता है। देश के तीन भागों में दशहरे की अलग पहचान है, मैसूर (कर्नाटक) एवं किन्नौर (हिमाचल प्रदेश) के अलावा छत्तीसगढ़ के बस्तर का दशहरा अपने आप में अनूठा है। चालुक्य नरेश पुरूषोत्तम देव द्वारा पुरी के जगन्नाथ मंदिर जाकर रथपति की उपाधि के साथ वापस लौटने के प्रतीक स्वरूप रथ उत्सव गोंचा पर्व व दशहरा का आयोजन किया जाता है।

वर्तमान में बस्तर के निवासियों द्वारा बस्तर अंचल की प्रमुख आराध्य देवी मां दन्तेश्वरी के सम्मान में श्रद्धापूर्वक दशहरा मनाया जाता है। बस्तर दशहरा यहां की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक है। इस पर्व में समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए कार्य निर्धारित है। बस्तर दशहरा हर वर्ष अद्वितीय उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया जाता है। बस्तर दशहरा देखने के लिए देश-विदेश से हजारों पर्यटक हर वर्ष बस्तर आते हैं।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    आधुनिक तकनीक के साथ चिकित्सक का मानवीय स्पर्श भी जरूरी -राज्यपाल श्री  डेका
    • November 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता रोगों के निदान एवं उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, लेकिन तकनीक चिकित्सक…

    और पढ़ें
    डिजिटल तकनीक से होगी जनगणना, 10 से 24 जनवरी तक स्व-गणना और 25 जनवरी से 28 फरवरी तक घर-घर जाकर होगा सर्वेक्षण
    • November 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनसंख्या गणना की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस चरण में प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति की जनसांख्यिकीय एवं…

    और पढ़ें

    Leave a Reply