मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत मिली राशि से हार्ट की हुई सफलतापूर्वक सर्जरी

शेयर करें

रायपुर ।। प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में बालोद जिले के दल्लीराजहरा निवासी रामविलास पाठक को नया जीवन मिला है। श्री पाठक को इस वर्ष जून माह की शुरूआत में अचानक से हार्ट अटैक आया। आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहाँ डाक्टरों द्वारा उन्हें हार्ट अटैक के बेहतर इलाज हेतु रायपुर स्थित एम्स में रिफर किया गया।

एम्स में उनके स्वास्थ्य जाँच के पश्चात् डॉक्टरों ने उनके हार्ट की सर्जरी कराने तथा सर्जरी में लगभग 05 लाख रुपये खर्च आने की बात कही गई। श्री रामविलास पाठक के पुत्र रजनीश कुमार ने बताया कि हम सभी संयुक्त परिवार में रहते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। हार्ट सर्जरी की लागत लगभग 05 लाख रुपये आने की जानकारी मिलने पर हम पिताजी की सर्जरी का खर्च वहन नहीं कर सकते थे। हमारे परिवार ने उम्मीद छोड़ दी थी, कि अब कभी हमारे पिताजी स्वस्थ्य हो पाएंगे।

रजनीश कुमार ने बताया कि ऐसे विकट परिस्थिति में हमें मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना की जानकारी मिली और पिताजी के हार्ट की सर्जरी संभव होने की उम्मीद की एक किरण नजर आई। हमने रायपुर एम्स के डॉक्टर द्वारा इलाज में आने वाले खर्च का प्रस्ताव बनवाया और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निवास पहुँचकर उनसे इलाज हेतु मदद के लिए आवेदन प्रस्तुत किया।

हमारे द्वारा दिए गए आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा पिताजी की हार्ट की सर्जरी हेतु कुल 05 लाख 29 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई। जिसके पश्चात् हमारे पिता श्री रामविलास पाठक के हार्ट की सफलतापूर्वक सर्जरी की गई। सर्जरी पश्चात् अब हमारे पिताजी अपने घर आ चुके हैं। वे पहले की तरह सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे हैं। हमारा परिवार मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता है, उनके सुशासन में यह संभव हो पाया है कि उम्मीद छोड़ चुके हमारे संयुक्त परिवार में एक पति, पिता और दादा श्री रामविलास पाठक को नया जीवन मिला है।

  • Related Posts

    बस्तर ओलंपिक में युवाओं की बढ़ती भागीदारी, नारायणपुर में 63 हजार ने कराया पंजीयन
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर बस्तर ओलंपिक के प्रति युवाओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। नारायणपुर जिले में इस वर्ष लगभग 63 हजार युवाओं ने बस्तर ओलंपिक के लिए पंजीयन कराया है,…

    और पढ़ें
    राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में छत्तीसगढ़ के वीर जवानों ने पूरे देश के सामने प्रस्तुत की बस्तर के शौर्य, संघर्ष और विजय की गौरवगाथा
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में अपने अदम्य साहस, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले पुलिस अधिकारियों से…

    और पढ़ें

    Leave a Reply