मुख्यमंत्री श्री साय ने सचिवों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए साल भर की प्लानिंग कर कार्य करने को कहा

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नये साल के दिन जब मंत्रालय महानदी भवन में विभागीय काम-काज निपटाने पहुंचे, तो इस मौके पर विभिन्न विभागों के सचिवों ने मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें नव-वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने भी उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। साथ ही यह भी कहा कि आज साल का पहला दिन है। आज हम समीक्षा करें कि किस तरह अगले एक साल में अपने विभागीय लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में बेहतर रणनीति और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर सकते हैं। नई सरकार से लोगों में बहुत सी उम्मीदें हैं। इन सबको पूरा करने के लिए हम सबको कड़ी मेहनत करनी है। मंत्रालय में सचिव स्तर के अधिकारी लोक कल्याण के लिए बनाई गई योजनाओं पर जितनी बेहतरी से कार्य करेंगे, जमीनी स्तर पर इनके क्रियान्वयन में स्थानीय अधिकारियों को उतनी ही मदद मिलेगी।
सचिवों से भेंट के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ की जनता को दी गई गारंटी के संबंध में विशेष रूप से चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी की सभी गारंटी को पूरा करना हमारी प्राथमिकता है। पिछले पांच वर्षों में केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में जो प्रगति अपेक्षित रही है, उसका लाभ लोगों तक पहुंचाना है। प्रधानमंत्री आवास योजना से लेकर लोगों के लिए शुद्ध पेयजल तक मोदी जी की गारंटी आम जनता की दैनिक जरूरतों से जुड़ी हैं। इन्हें पूरा करने के लिए मिशन मोड में काम करना होगा।
मुख्यमंत्री ने चर्चा में कहा कि मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिये गये हैं। शासन की मंशा के मुताबिक लोक कल्याणकारी योजनाओं में तेजी से प्रगति लानी है। हमने सुशासन दिवस पर अटल मानिटरिंग ऐप भी लांच किया है। इसके माध्यम से हमें योजनाओं की प्रगति की अद्यतन जानकारी मिलती रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभागीय योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की स्थिति पर नजर रखें। जहां किसी तरह की दिक्कत आ रही हैं, उन्हें समय-समय पर अवगत कराते रहें ताकि तत्काल ही सुधारात्मक उपाय किये जा सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता ने हम पर भरोसा जताया है और हम सुशासन के लिए प्रतिबद्ध हैं। नये साल का मौका हमको नये उत्साह से भरता है, उम्मीद है कि इस दिशा में सभी बेहतर काम करेंगे।

  • Related Posts

    सरदार पटेल का दृढ़ संकल्प, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्रसेवा का आदर्श सदैव प्रेरणादायी रहेगा
    • October 31, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहाँ सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के रोड शो में 30 पर्यटन हितधारकों और गुजरात के 148 टूर एवं ट्रैवल ऑपरेटरों की भागीदारी, दोनों राज्यों के बीच पर्यटन कारोबार को बढ़ावा देने पर बनी सहमति
    • October 31, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहरों, धार्मिक आस्था केंद्रों और जनजातीय परंपराओं को देशभर के पर्यटकों तक पहुंचाने की दिशा में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *