मुख्यमंत्री श्री बघेल नवचेतना जागरण 108 कुण्डलीय गायत्री महायज्ञ में शामिल हुए

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायगढ़ जिले के ग्राम बैसपाली में नवचेतना जागरण 108 कुण्डलीय गायत्री महायज्ञ और रचनात्मक नवाकल्प का शिलान्यास-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री बघेल ने मुख्य मंच पर वेद माता मां गायत्री की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गायत्री परिवार न केवल देश बल्कि विश्व के सबसे बड़े परिवारों में से एक है। श्रीराम शर्मा आचार्य के द्वारा लिखी गयी पुस्तक में समाज के लिए प्रेरणादायी संदेश है। उन्होंने कहा कि वे विलक्षण व्यक्तित्व के धनी, चिंतक, दार्शनिक एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उनके द्वारा लिखी किताबों में जीवन जीने की शैली, आहार-व्यवहार सहित दैनिक दिनचर्या के बारे में विस्तृत जानकारी मिलती है। उनके योगदान के लिए समाज सदैव ऋणी रहेगा।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply