मुख्यमंत्री श्री बघेल ग्राम देवारीभाठ में स्वर्गीय श्री प्रवीण वर्मा के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हुए शामिल

शेयर करें

राजनांदगांव // छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, खैरागढ़ विधायक यशोदा-नीलाम्बर वर्मा के शोक-संतृप्त परिवार से मिलने ग्राम देवारीभाठ में पहुँचे। खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलाम्बर के पुत्र  प्रवीण वर्मा 26 वर्ष, वाहन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उनके पैतृक ग्राम देवारीभाठ, खैरागढ़ में आयोजित शोक-सभा में भूपेश बघेल के साथ अन्य मंत्री, संसदीय सचिव, विधायक और जनप्रतिनिधि भी पहुँचे और शोकाकुल विधायक दम्पत्ति यशोदा व नीलाम्बर वर्मा तथा उनके परिवार से मिलकर सांत्वना दी। इस दौरान जिला कलेक्टर डॉ. जगदीश सोनकर और पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा उपस्थित थी।

श्री बघेल पहुँचे विधायक निवास, शोक-संतृप्त परिवार को दी सान्तवना, दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि

माननीय मुख्यमंत्री ने शोक-सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि बहुत ही दुख का क्षण है, भरापूरा परिवार था। दुर्घटना के बाद अथक प्रयास के बाद भी प्रवीण को बचाया नही जा उसका। विधि के विधान के आगे हम सब नतमस्तक है। उन्होंने कहा कि दुख बहुत बड़ा है, पिता के कंधे पर बेटे की अर्थी, इसे बांटने के लिए समाज परिवार और प्रदेश के लोग आए हैं, दुख बाटने से घटता है। जन्म के पश्चात मृत्यु तय है, जो आया है उसे जाना तय है। मधुर स्मृतियों को सजाकर रखें, तो सब के लिए ठीक होगा। ईश्वर प्रवीण वर्मा को अपने चरणों में स्थान दें और यशोदा वर्मा और उनके परिवार को इस दुःख की घड़ी में सहनशक्ति प्रदान करें। 

शोक-सभा में मंत्री, संसदीय सचिव, विधायक, जनप्रतिनिधि और आम नागरिकों ने शामिल होकर दी श्रद्धाजंलि

मुख्यमंत्री के साथ खाद्य मंत्री एवं जिला के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, इन्द्रशाह मंडावी, खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा, डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, श्रीमती ममता चंद्राकार, अध्यक्ष राज्य अनुसूचित जाति प्राधिकरण भुनेश्वर बघेल सहित अनेक विधायक जनप्रतिनधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply