65 सुपरवाइजर और 542 प्रगणक के साथ जिले में छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 की हुई शुरूआत 

शेयर करें

दुर्ग // शासन की विभिन्न योजनाओं से जन-जन लाभान्वित हो इसके लिए आज 01 अप्रैल से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप वित्तीय वर्ष 2023-24 के पहले दिन छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य जिले में प्रारंभ हो गया है। इसके सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर कलेक्टर को नोडल, जिला पंचायत सीइओ को सहायक नोडल एवं जनपद पंचायत सीइओ को विकासखण्ड स्तर पर नोडल नियुक्त किया गया है।

दुर्ग, धमधा व पाटन अंतर्गत क्रमशः 65 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। इस क्रम में दुर्ग, धमधा व पाटन जनपद में क्रमशः 186, 162 व 194 प्रगणक की नियुक्ति की गई है। ग्राम पंचायतवार 18 बिंदुओं पर प्रगणक सर्वे करेगें। सर्वेक्षण के संबंध में सुपरवाइजरों की ट्रेनिंग जिला स्तर पर एवं प्रगणकों की ट्रेनिंग जनपद स्तर पर पूर्व में ही कराई जा चुकी है। 
कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के दिशा-निर्देश में सभी विकासखण्डों में सर्वेक्षण टीम घर-घर पहुंचकर निर्धारित प्रपत्र और सर्वेक्षण एप में डाटा संग्रह कर रही है। कलेक्टर ने सर्वे में कोई परिवार न छूटे इसके लिए सर्वे कर रहे प्रगणकों को सावधानी पूर्वक करने के लिए निर्देशित भी किया है। 

सर्वे के दौरान सर्वे हो चुके मकानों का चिन्हांकन भी किया जाएगा ताकि वर्गीकरण करने में आसानी होगा। सर्वे किए गए परिवार के मुखिया का फोटो मकान नंबर के साथ एवं मुखिया का हस्ताक्षर भी लिया जाएगा। कलेक्टर ने सर्वे कार्य में समय की बचत व ग्रामीणों की उपस्थिति के लिए गांव में पहले से ही मुनादी कराने के आदेश दिए हैं। छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य 30 अप्रैल तक पूर्ण किया जाना है। 

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply