मुख्यमंत्री ने देखी गोबर से पेंट बनाने की प्रक्रिया 

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान हीरापुर जरवाय शहरी गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां गोबर से पेंट बनाने की इकाई का भी अवलोकन कर वर्मी कम्पोस्ट और पेंट निर्माण से जुड़ी महिलाओं से चर्चा की।

मुख्यमंत्री श्री बघेल को गोवर्धन महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि अब तक 34.01 लाख किलोग्राम गोबर की खरीदी हुई है। इनमें से 3 लाख 10 हजार किलोग्राम वर्मी खाद तैयार कर लिया गया है। 6 लाख 30 हजार किलोग्राम सुपर खाद तैयार किया गया है। महिलाओं को अब तक 18.90 लाख रूपए का लाभांश मिला है। 

मुख्यमंत्री ने अवलोकन के दौरान गौठान परिसर में गोबर से मशीन द्वारा पेंट निर्माण में लगे महिला समूह की सदस्यों से प्रक्रिया को बारीकी से समझा। समूह की महिलाओं ने बताया कि गोबर से बना पेंट बाजार से निर्मित अन्य पेंट से गुणवत्ता में बेहतर है, साथ ही बाजार में मिल रहे पेंट की तुलना में 25 से 30 प्रतिशत सस्ता है। 

समूह की महिलाओं ने बताया कि अब तक गोबर से 17 हजार 200 लीटर पेंट का उत्पादन किया जा चुका है। इसमें से 15 हजार 700 लीटर का विक्रय हो चुका है। पेंट विक्रय से अब तक 23 लाख 70 हजार रूपए की राशि प्राप्त हुई है, इससे समूह को 7 लाख 500 रूपए का लाभ हुआ है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान गौठान परिसर स्थित दोना-पत्तल निर्माण कर रही महिला समूहों से उनके काम के बारे में भी जानकारी ली।

इस अवसर पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और गौठान से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थीं।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
    • November 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के बगिया स्थित कैम्प कार्यालय में क्षेत्र के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए 79 करोड़ 38 लाख 78…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
    • November 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गोवर्धन पूजा एवं छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकपर्व गौरा-गौरी के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply