मुख्यमंत्री श्री साय ने वरिष्ठ साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने देश के वरिष्ठ साहित्यकार एवं ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित विनोद कुमार शुक्ल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने आज विनोद कुमार शुक्ल के सुपुत्र शास्वत शुक्ल से दूरभाष पर चर्चा कर श्री शुक्ल के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विनोद कुमार शुक्ल छत्तीसगढ़ की साहित्यिक परंपरा की अमूल्य धरोहर हैं। उनका सृजन हमारी भाषा, संवेदना और संस्कृति की आत्मा है। मुख्यमंत्री ने प्रभु श्री राम से श्री शुक्ल के शीघ्र स्वस्थ होने और दीर्घायु की कामना की है.

उल्लेखनीय है कि विनोद कुमार शुक्ल विगत कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं और रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल में स्वास्थ्यलाभ ले रहे हैं।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ के निजी विश्वविद्यालयों में प्रवेश से पहले जांच लें 5 जरूरी बातें
    • June 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें​रायपुर // छत्तीसगढ़ के निजी विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश लेने की सोच रहे छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों के लिए एक बेहद जरूरी खबर है। प्रवेश के…

    और पढ़ें
    नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
    • June 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ में आज अंतर्राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में 25 जून को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग द्वारा श्री महावीर…

    और पढ़ें