मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित छत्तीसगढ़ की विभूतियों श्री मंडावी और श्री कंवर को फोन पर दी बधाई

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित छत्तीसगढ़ की विभूतियों श्री अजय कुमार मंडावी और श्री डोमर सिंह कंवर को फोन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी । उन्होंने देश के प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चयनित होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इससे छत्तीसगढ़ का कला जगत सहित पूरा प्रदेश गौरवान्वित हुआ ।

उल्लेखनीय है कि राज्य गठन के बाद यह पहला मौका है जब किसी एक साल में राज्य से तीन हस्तियों को पद्म सम्मानों के लिए चयनित किया गया है । वर्ष 2023 के लिए चुनी गईं तीन हस्तियों में दो आदिवासी समाज से हैं । 

इनमें डोमर सिंह कंवर को नाचा कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्मश्री दिया जाएगा । डोमर सिंह कंवर ने सामाजिक क्षेत्र में भी उल्लेखनीय काम किया है। उन्होंने बाल विवाह जैसी अनेक कुप्रथा रुकवाने में मदद की है। कला के क्षेत्र में जाने माने नाम डोमर सिंह ने देश के अलग-अलग हिस्सों में 5000 से ज्यादा प्रस्तुति दी है।

वहीं अजय कुमार मंडावी को कलाकृतियों का बेजोड़ नमूना तैयार करने के लिए पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा । लकड़ी पर कला का शानदार नमूना उकेरने वाले श्री मंडावी कांकेर के रहने वाले हैं।

दुर्ग की सुश्री उषा बारले को पंडवानी गायन के क्षेत्र में पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा । इन्होंने पंडवानी का प्रशिक्षण प्रख्यात पंडवानी गायिका एवँ पद्मविभूषण तीजन बाई से प्राप्त किया है । सुश्री बारले लन्दन एवं न्यूयॉर्क जैसे शहरों में पंडवानी की प्रस्तुति दी है ।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
    • November 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के बगिया स्थित कैम्प कार्यालय में क्षेत्र के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए 79 करोड़ 38 लाख 78…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
    • November 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गोवर्धन पूजा एवं छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकपर्व गौरा-गौरी के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply