मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सावन सोमवार के अवसर पर ग्राम भरदा के शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बालोद जिले के ग्राम भरदा (टटेंगा) में पावन सावन माह के पहले सोमवार को गांव के शिव मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे। इसके पहले ग्राम भरदा पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में स्कूली छात्राएं भी पहुंची थीं। मुख्यमंत्री ने उनके पास पहुंचकर उनसे पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी ली।

  • Related Posts

    बस्तर ओलंपिक में युवाओं की बढ़ती भागीदारी, नारायणपुर में 63 हजार ने कराया पंजीयन
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर बस्तर ओलंपिक के प्रति युवाओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। नारायणपुर जिले में इस वर्ष लगभग 63 हजार युवाओं ने बस्तर ओलंपिक के लिए पंजीयन कराया है,…

    और पढ़ें
    राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में छत्तीसगढ़ के वीर जवानों ने पूरे देश के सामने प्रस्तुत की बस्तर के शौर्य, संघर्ष और विजय की गौरवगाथा
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में अपने अदम्य साहस, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले पुलिस अधिकारियों से…

    और पढ़ें

    Leave a Reply