मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नवीन थाना भवन देवेन्द्र नगर तथा पुलिस सहायता केन्द्र धरमपुरा का किया लोकार्पण

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राजधानी के देवेन्द्र नगर थाना के नये भवन तथा माना थाना क्षेत्र के धरमपुरा में पुलिस सहायता केन्द्र भवन का वर्चुअल रूप से लोकार्पण किया। इनमें देवेन्द्र नगर थाना के नये भवन का निर्माण 50 लाख रूपए की लागत तथा धरमपुरा में पुलिस सहायता केन्द्र का निर्माण 18 लाख रूपए की लागत से किया गया।

राजधानी रायपुर की सुरक्षा अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए राज्य शासन द्वारा पिछले पांच वर्षों के दौरान निरंतर कदम उठाए गए हैं। इसी क्रम में आज देवेंद्रनगर थाने के नये भवन का लोकार्पण किया गया। साथ ही माना थाना क्षेत्र में धरमपुरा में पुलिस सहायता केंद्र भवन का भी उद्घाटन किया गया है।
राजधानी रायपुर की सुरक्षा व्यवस्था में देवेंद्रनगर थाना ने हमेशा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई है। शहर के अनेक महत्वपूर्ण क्षेत्र इस थाने के अंतर्गत आते हैं। यह व्यावसायिक क्षेत्र होने के साथ-साथ आवागमन की दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण क्षेत्र है। दूसरे राज्यों के लोगों का भी इस क्षेत्र में आना-जाना बना रहता है। सभी समुदाय के लोग इस क्षेत्र में निवास करते हैं। इस तरह सुरक्षा- व्यवस्था की दृष्टि से यह शहर का काफी महत्वपूर्ण क्षेत्र है। देवेंद्रनगर थाने के लिए नये भवन की जरूरत काफी समय से महसूस की जा रही था। अब आधुनिक सुविधाओं वाले एक व्यवस्थित थाना भवन का निर्माण पूरा हो गया है।

इस अवसर पर वरिष्ठ विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, राज्य हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, पुलिस महानिरीक्षक रायपुर शहर रतनलाल डांगी, पुलिस अधीक्षक रायपुर प्रशांत अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    आधुनिक तकनीक के साथ चिकित्सक का मानवीय स्पर्श भी जरूरी -राज्यपाल श्री  डेका
    • November 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता रोगों के निदान एवं उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, लेकिन तकनीक चिकित्सक…

    और पढ़ें
    डिजिटल तकनीक से होगी जनगणना, 10 से 24 जनवरी तक स्व-गणना और 25 जनवरी से 28 फरवरी तक घर-घर जाकर होगा सर्वेक्षण
    • November 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनसंख्या गणना की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस चरण में प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति की जनसांख्यिकीय एवं…

    और पढ़ें

    Leave a Reply