मुख्यमंत्री ने किया शहीद वीरनारायण सिंह और मोतीलाल वोरा के प्रतिमा का अनावरण

शेयर करें

दुर्ग // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बस स्टैण्ड दुर्ग पर स्थापित छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीरनारायण सिंह और राजेन्द्र पार्क चौक पर स्थापित अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय मोतीलाल वोरा के प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर वन मंत्री मो. अकबर, पंचायत मंत्री रविन्द्र चौबे, कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू भी मौजूद थे। 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज के दिन को अविस्मरणीय बताते हुए कहा कि वोरा जी ऐसे शख्स थे जिनकी तुलना किसी से नही किया जा सकता। वे अपने कर्त्तव्य के प्रति तत्पर रहते थे। वे निरन्तर सक्रिय रहते थे। नगरीय निकाय की राजनीति शुरुवात कर वे मंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल पदों को सुशोभित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे विलक्षण प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। वोरा जी का अनेकांे संस्मरण रहे है। विभिन्न पदों को सुशोभित करने वाले बिरले व्यक्ति ही होंगे। मुख्यमंत्री जी ने वोरा जी के व्यक्तित्व को विस्तार पूर्वक रेखांकित किया। वोरा जी के साथ हम सबके संस्मरण रहे है। वोरा जी यादे बहुत है उन यादों को लेकर आगे बढ़े तो सभी सफल रहेंगे। उन्होंने कहा कि वोरा जी के विचार को राजनीतिक जीवन मे आत्मसात करने की आवश्यकता है। 

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि बाबू जी एक पाठशाला है, जितने लोग उनके सम्पर्क में आये सभी उनसे सीखने का प्रयास कर रहे है। मंत्री श्री साहू ने वोरा जी से अपनी नजदीकी संबंध से अवगत कराते हुए कहा कि सुख के समय को मिल कर व्यतीत करे। इसी प्रकार दुख के समय को मिल बाट कर भोगे, ऐसा उनका विचार था।

विधायक अरुण वोरा ने स्वागत भाषण में स्व. मोतीलाल वोरा के राजनीतिक विरासत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वे भी उनके पद चिन्हों पर चलने का प्रयास कर रहे है। विधायक श्री अरूण वोरा ने प्रतिमा अनावरण के लिए मुख्यमंत्री जी को हार्दिक धन्यवाद दिया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण और नगर के जनमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में निर्वाचन संबंधी विभिन्न अधिनियमों में संशोधन के प्रस्ताव पर उच्चस्तरीय बैठक संपन्न
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन (अपराध), अधिनियम के प्रस्तावित संशोधनों के संबंध में एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक…

    और पढ़ें
    विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षा कार्यशाला का शुभारंभ
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आयुक्त वीबी – जीरामजी एवं संचालक, प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रक्रियाओं की बेहतर समझ…

    और पढ़ें

    Leave a Reply