मुख्यमंत्री ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग को दी 10 करोड़ 35 लाख रूपए के विकास कार्याे की सौगात

शेयर करें

दुर्ग // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग को कुल 10 करोड़ 35 लाख रूपए की लागत के 34 विकास कार्याे का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विभिन्न कार्याे का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया, जिसमें 2 करोड़ 79 लाख रूपए की लागत से बैंक मुख्यालय भवन का लोकार्पण किया। इसी प्रकार शाखा भवन अमलेश्वर हेतु 40 लाख, घोंठा एवं ननकट्ठी में एटीएम शाखा हेतु 11-11 लाख एवं पंदर, फेकारी, गाड़ाडीह, जमराव, घुघवा, सावनी, रहटादाह, घोटवानी, राजपुर, कोड़िया सहित कुल 10 स्थानों पर आरआईडीएफ गोदाम सह कार्यालय हेतु प्रत्येक जगह के लिए 25 लाख 56 हजार रूपए के विकास कार्याे का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। 

बालोद जिला में भरदाकला, ओटेबंध,निपानी में एटीएम शाखा हेतु 11-11 लाख रूपए। इसी प्रकार मोखा(रजोली), रनचिरई, राहुद, सिब्दी, बरबसपुर, चंदनबिरही, गुरेदा सहित कुल 07 स्थानों पर आरआईडीएफ गोदाम सह कार्यालय हेतु प्रत्येक जगह के लिए 25 लाख 56 हजार रूपए के विकास कार्याे का लोकार्पण व भूमिपूजन किया।

बेमेतरा जिला में खण्डसरा व बालसमुंद में एटीएम शाखा हेतु 11-11 लाख रूपए । इसी प्रकार सैगोना, चेचानमेटा, अकलवारा, बनरांका, बुन्देला, नेवसा, प्रतापपुर, बोरतरा सहित कुल 08 स्थानों पर आरआईडीएफ गोदाम सह कार्यालय हेतु प्रत्येक जगह के लिए 25 लाख 56 हजार रूपए के विकास कार्याे का लोकार्पण व भूमिपूजन किया।

कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री रविन्द्र चौबे, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग प्राधिकृत अधिकारी \राजेन्द्र साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। 

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में निर्वाचन संबंधी विभिन्न अधिनियमों में संशोधन के प्रस्ताव पर उच्चस्तरीय बैठक संपन्न
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन (अपराध), अधिनियम के प्रस्तावित संशोधनों के संबंध में एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक…

    और पढ़ें
    विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षा कार्यशाला का शुभारंभ
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आयुक्त वीबी – जीरामजी एवं संचालक, प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रक्रियाओं की बेहतर समझ…

    और पढ़ें

    Leave a Reply