मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना

शेयर करें

बीजापुर // छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का गरिमामय आयोजन उसूर ब्लाक के आवापल्ली में संपन्न हुआ। जहां 02 जोड़े हिन्दू, 04 इसाई, 01 मुस्लिम और 20 जोड़े आदिवासी नवदंपति ने अपने-अपने धार्मिक, सामाजिक रीति रिवाज एवं परंपरा अनुसार एक दूसरे के हमसफ़र बने। इस अवसर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, उपाध्यक्ष कमलेश कारम जिला पंचायत एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य श्रीमती नीना रावतिया उद्दे, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के सदस्य श्री प्रवीण डोंगरे, बीज निगम के सदस्य इम्तियाज खान, जिला पंचायत सदस्य श्री सोमारू कश्यप, सरिता चापा, जनपद अध्यक्ष अनिता तेलम सहित सहित सीईओ जिला पंचायत रविकुमार साहू जिला परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास लुपेन्द्र महिनाग एसडीएम उसूर मनोज बंजारे सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी कर्मचारियों ने नव दंपति को सुखद वैवाहिक जीवन का शुभ आशीर्वाद दिए।

इस अवसर पर विधायक विक्रम मंडावी ने प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि हजारों माता.पिता को अपने बच्चों की शादी की चिंता रहती है किन्तु आर्थिक रुप से सक्षम नहीं होने के कारण और वैवाहिक आयोजन अधिक खर्चीला होने से समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन परिवारों के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सहारा बनती है। माता.पिता और वर-वधु में उत्साह देखने को मिला जो इस योजना से लाभान्वित हुये शासन निःशुल्क विवाह करा रही है। आर्थिक बोझ से मुक्ति मिल रही है विधायक श्री विक्रम मंडावी ने कहा जिस तरह से आवापल्ली मे विवाह समारोह हुआ वह सामाजिक, धार्मिक सद्भावना और समरसता एक मिशाल है क्योंकि सभी नवदंपति ने अपने.अपने रीतिरिवाजों के अन्तर्गत एक दूसरे के जीवनसाथी बने है ।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदीपावली का पर्व हर घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और नई उम्मीदों का प्रकाश लेकर आए : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 7 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज लोकभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

    और पढ़ें

    Leave a Reply