मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिंग्लाजिन माता से मांगा प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद

शेयर करें



रायपुर ।। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर जिले के दो दिवसीय प्रवास के दौरान आज बकावंड विकासखण्ड के ग्राम गिरोला स्थित मां हिंगलाजिन मंदिर पहुंचकर माता की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, लोकसभा सांसद श्री दीपक बैज, राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, विधायक राजमन बेंजाम और श्री अनूप नाग भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर प्रांगण में बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास विकास प्राधिकरण मद से निर्मित कराई गई 9 गुमटियों की चाबी हितग्राहियों को सौंपी।

प्राधिकरण द्वारा 1-1 लाख रुपए की राशि स्वरोजगार हेतु प्रत्येक हितग्राहियों को स्वीकृत की गई है। इसमें से 90 हजार रुपए की राशि से गुमटी बनाई गई है। पूजन सामग्री दुकान के संचालन के लिए 10 हजार रुपए की राशि हितग्राहियों को प्रदान की गई है।

योजना की हितग्राही मीरा और तिलकबति ने बताया कि पहले ठेला में पूजन सामग्री बेचते थे। अब गुमटी मिलने से उन्हें काफी सुविधा होगी। स्थाई ठिकाना मिल गया है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदीपावली का पर्व हर घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और नई उम्मीदों का प्रकाश लेकर आए : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 7 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज लोकभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

    और पढ़ें

    Leave a Reply