मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रदेश के युवाओं के आक्रोश का डर सता रही है : मनीष पाण्डेय

शेयर करें

भिलाई // छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ आज प्रदेश भाजयुमो द्वारा रायपुर में मुख्यमंत्री निवास घेराव किया गया। जिसमें भिलाई से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व रायपुर भाजयुमो प्रभारी मनीष पाण्डेय के नेतृत्व में हजारों की संख्या में युवा शामिल हुए। सीएम निवास घेराव करने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने इस दौरान बेरिकेट तोड़ते हुए आगे की ओर प्रवेश किया, जहां पुलिस से झूमाझटकी के दौरान मनीष पाण्डेय को चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से इस भ्रष्ट सरकार ने पीएससी की हर सीट का रेट तय किया है, उसी प्रकार युवा साथी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हराकर इस सीट का भुगतान भेंट करेंगे।

भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व रायपुर प्रभारी मनीष पाण्डेय ने बताया कि भ्रष्ट कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के युवाओं को हर वक्त ठगा है और लोकसेवा आयोग भर्ती में भ्रष्टाचार कर उनके सपनों को तोड़ा है। प्रदेश के मध्यम वर्गीय परिवार के युवा सालों साल मेहनत कर अफसर बनकर जनता की सेवा करने का सपना संजोकर बैठे रहे लेकिन इस भ्रष्टाचारी सरकार ने पीएससी की हर का सीट का रेट तय कर युवाओं के साथ गद्दारी की।

जिसके विरोध में आज हम सब युवाओं ने भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया और अपना विरोध जताया। श्री पाण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रदेश के युवाओं के आक्रोश का डर सता रहा है इसलिए चारों ओर उन्होंने पुलिस लगा रखी थी। बावजूद इसके हमारे युवा पूरे हौसले के साथ आगे बढ़े और हर बेरिकेट तोड़ते हुए मुख्यमंत्री निवास घेरा। श्री पाण्डेय ने बताया कि बेरिकेट तोड़ते हुए पुलिस ने हमें रोकने का भरसक प्रयास किया लेकिन हमारे हौसले के आगे वो भी टिक नहीं पाये, इस दौरान झूमाझटकी के दौरान चोटें भी आई हैं।

  • Related Posts

    अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट से सशक्त होगी पुलिस विवेचना
    • May 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सुशासन तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ के राजामहल के पास क्षेत्रीय न्यायिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल लैब) का विधिवत शुभारंभ किया। इस अत्याधुनिक…

    और पढ़ें
    नक्सल मुक्त बीजापुर में विकास की नई सुबह, पुनर्वासित महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण से मिल रहा रोजगार का अवसर
    • May 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // कभी नक्सल हिंसा की छाया से प्रभावित रहा बीजापुर अब विकास, विश्वास और आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रहा है। माओवाद के अंत के बाद जिला तेजी…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *