छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा ‘जलवायु परिवर्तन के खिलाफ युवाओं की भूमिका’ विषय पर पैनल डिस्कशन और लाइव बैंड का आयोजन

शेयर करें

रायपुर // छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा ‘जलवायु परिवर्तन के खिलाफ युवाओं की भूमिका’ विषय पर पैनल डिस्कशन और लाइव बैंड का आयोजन किया जा रहा है। रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 31 जनवरी को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में युवा उद्यमी, गायिका और म्यूजिक कंपोज़र सुश्री अनन्या बिड़ला लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट में प्रस्तुति देंगी।

मुख्यमंत्री के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने बताया कि छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन यूनिसेफ, एनएसएस, अनन्या बिड़ला फाउंडेशन और संज्ञा पीआर के सहयोग से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज़ लगातार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। इस तरह के आयोजनों और फिल्मों की शूटिंग होने से यहाँ के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिल रहा है। इनसे देश-विदेश में छत्तीसगढ़ की पहचान भी स्थापित हो रही है।

उल्लेखनीय है कि मशहूर उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी सुश्री अनन्या बिड़ला देश की उभरती हुई कलाकार हैं। ‘रूद्र’ वेब सीरिज में उनके गाने के साथ ही ‘तेरी मेरी कहानी…’ गीत भी काफी लोकप्रिय हुआ है। भारत के साथ ही लॉस एंजिल्स सहित कई विदेशी शहरों में भी वे प्रस्तुतियाँ दे चुकी हैं।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
    • November 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के बगिया स्थित कैम्प कार्यालय में क्षेत्र के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए 79 करोड़ 38 लाख 78…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
    • November 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गोवर्धन पूजा एवं छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकपर्व गौरा-गौरी के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply