छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ भिलाई ब्लॉक की बैठक हुई सम्पन्न

शेयर करें

भिलाई // छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला दुर्ग इकाई के भिलाई ब्लॉक की बैठक रविवार को संपन्न हुई । बैठक मे मुख्य अतिथि छगन साहू (दुर्ग संभाग अध्यक्ष) एवं विशिष्ट अतिथि ललित साहू (नवनिर्वाचित दुर्ग जिलाध्यक्ष) एवं अध्यक्षता राफेल थॉमस (पूर्व जिलाध्यक्ष) ने की।

भिलाई ब्लॉक द्वारा आयोजित इस ब्लॉक स्तरीय बैठक मे जिला महासचिव एवं भिलाई के वरिष्ठ सदस्य दिनेश पुरवार ने ‘बैठक मे बिंदुवार एजेंडा रखा। जिसमे सदस्यों के परिवार वालों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस तथा मेडिकल बुक मुहैया कराने एवं शासकीय कार्यालयों मे सदस्यों की सुचि प्रस्तुत करने एवं अन्य सुविधाओं के लिए उच्च अधिकारियों से मिलकर अपनी बात रखने का बैठक मे निर्णय लिया गया । साथ ही साप्ताहिक, पाक्षिक एवं मासिक पत्र पत्रिकाओं के पत्रकारों को अधिमान्यता दिलाने के लिए प्रदेश इकाई द्वारा राज्य सरकार का ध्यानाकर्षण हेतु रखा।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं संभाग अध्यक्ष छगन साहू ने सदस्यों की संख्या बढाने पर बल देने की बात कही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे पूर्व जिलाध्यक्ष राफेल थॉमस ने कहा कि भिलाई ब्लॉक बेहतर कार्य कर रहा है, भिलाई ब्लॉक के सभी सदस्य नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष के साथ कदमताल मिलाकर चलें और अन्य सदस्यों को जोड़ने का कार्य करें।

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ललित साहू ने बैठक मे उपस्थित सभी वरिष्ठ सदस्यों का आभार प्रकट किया और उन्होंने कहा आप सभी ने जिस उम्मीद के साथ मुझे जिलाध्यक्ष चुना है मैं उस पर खरा उतरने हर संभव प्रयास करूंगा। जिलाध्यक्ष श्री साहू ने प्रत्येक ब्लॉक मे नियमित बैठक करने का सुझाव दिया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने अपने अपने सुझाव भी नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया।

उक्त बैठक मे रंजीत प्रसाद सिंह, नरेश विश्वकर्मा, प्रमोद चौबे, शुभ्रा गुप्ता, नित्या गुप्ता, रामजी निर्मलकर, जितेंद्र साहू, अकलेश कोरी, वैभव चंद्राकर, धर्मेन्द्र वर्मा , हरि वर्मा, नितेश साहू, सुजित पाण्डेय आदि बड़ी संख्या मे पत्रकार उपस्थित थे। इस अवसर पर भिलाई ब्लॉक के अध्यक्ष विनोद चौबे ने बैठक मे उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्यों का हृदय से आभार प्रकट किया।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
    • November 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के बगिया स्थित कैम्प कार्यालय में क्षेत्र के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए 79 करोड़ 38 लाख 78…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
    • November 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गोवर्धन पूजा एवं छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकपर्व गौरा-गौरी के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply