छत्तीसगढ़ ने केन्द्रीय पूल में जमा किया 44.70 लाख मीट्रिक टन चावल

शेयर करें

रायपुर // छत्तीसगढ़ द्वारा केन्द्रीय पूल के कोटे का चावल जमा कराए जाने का सिलसिला तेजी से जारी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के परिपालन में खाद्य एवं मार्कफेड द्वारा उपार्जन केन्द्रों एवं संग्रहण केन्द्रों से धान का उठाव का काम पूरा हो चुका है। कस्टम मिलिंग और केन्द्रीय पूल में चावल जमा कराए जाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। यही वजह है कि छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा अब तक केन्द्रीय पूल में 44.70 लाख मीट्रिक टन चावल जमा कराया जा चुका है। चावल जमा कराने के मामले में छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यों में से एक है जिसमें अपने कोटे का लगभग दो तिहाई से अधिक हिस्से का चावल जमा कर दिया है। गौरतलब है कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ को केन्द्रीय पूल में कुल 61.65 लाख मीट्रिक टन अरवा चावल देना है। इस लक्ष्य को हासिल करने राज्य में विशेष रणनीति तैयार की गई, जिसके चलते समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के साथ-साथ उपार्जन केन्द्रों से धान के उठाव  एवं कस्टम मिलिंग का काम भी अनवरत रूप से जारी रहा। परिणाम स्वरूप मानसून आने से पहले ही राज्य के सभी 2484 उपार्जन केन्द्रों से लगभग शत-प्रतिशत धान का उठाव हो चुका है। कस्टम मिलिंग का काम तेजी से कराया जा रहा है। जिसके चलते चावल जमा करने में इस साल छत्तीसगढ़ अपने लक्ष्य को हासिल करने के करीब पहुंच गया है। 

Advertisements
KWBD

 खाद्य विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि राज्य में कस्टम मिलिंग के लिए अब तक 97.91 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है, जो कि समर्थन मूल्य पर क्रय किए गए 98 लाख मीट्रिक टन धान का लगभग शत-प्रतिशत है। केन्द्रीय पूल में 44.70 लाख मीट्रिक टन चावल जमा कराया जा चुका है, जिसमें भारतीय खाद्य निगम में 23.36 लाख मीट्रिक टन और नागरिक आपूर्ति निगम में 21.33 लाख मीट्रिक टन चावल शामिल है। 

  • Related Posts

    बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री श्री साय
    • August 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज शाम उनके निवास कार्यालय में सरगुजा जिले के ग्रामीण अंचलों से शैक्षणिक भ्रमण पर आए मेधावी छात्र-छात्राओं ने सौजन्य मुलाकात की।…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ के स्टील का प्रदेश में ही हो अधिकतम मूल्य संवर्धन: डाउनस्ट्रीम और स्पेशियलिटी उत्पादों के निर्माण पर दें जोर – मुख्यमंत्री श्री साय
    • August 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के सहयोग से आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग ऑन ग्रीन स्टील’ में ₹13,840 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *