छत्तीसगढ़ किसान, युवा, महिला, विद्यार्थी, कर्मचारी और व्यापारी के सपनों को साकार करने वाला बजट – ध्रुव देवांगन

शेयर करें

जामुल // भाजपा जामुल मंडल महामंत्री ध्रुव देवांगन ने कहा की प्रदेश के लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लगभग 1 लाख 72 हजार करोड़ के इस ऐतिहासिक बजट को “संकल्प थीम” के साथ प्रस्तुत किया गया है, जो संवेदनशील, जवाबदेह और दूरदर्शी सरकार की सोच को दर्शाता है द्वारा प्रस्तुत संकल्प बजट छत्तीसगढ़ के युवा, किसान, महिला और गरीब वर्ग के लिए आशा और विश्वास की नई रोशनी लेकर आया है। यह बजट विकास और समावेशन की मजबूत नींव रखता है।

विशेष रूप से बस्तर अंचल के लिए यह बजट ऐतिहासिक साबित होगा, जहाँ सड़कों, पुलों, स्कूलों और डिजिटल सुविधाओं के विस्तार से विकास की रफ्तार तेज होगी। जनजातीय क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना के लिए 221 करोड़ रुपये का प्रावधान बदलाव की महत्वपूर्ण पहल है l

उन्होंने कहा कि जिसमें गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग, व्यापारी, श्रमिक एवं उद्यमियों सभी वर्गों व क्षेत्रों के हितों का समावेश किया गया है। इस बजट में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना, रोजगार सृजन, स्टार्टअप, एमएसएमई, डिजिटल इंडिया एवं आत्मनिर्भर भारत को नई गति देने वाले प्रावधान किए गए हैं।

  • Related Posts

    संयुक्त राष्ट्र ने 27 नवंबर को घोषित किया अंतरराष्ट्रीय दिवस, राज्य में बाल विवाह रोकथाम के प्रयासों को मिलेगा और बल
    • September 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // बाल विवाह के खिलाफ छत्तीसगढ़ में चलाए जा रहे जागरूकता और रोकथाम के प्रयासों को संयुक्त राष्ट्र द्वारा 27 नवंबर को ‘बाल विवाह, कम उम्र और जबरन…

    और पढ़ें
    ओरछा, फरसगांव, खड़गवां, सोनहत, डौंडी, डोंगरगांव और धमधा में भी खुलेंगे लोक निर्माण विभाग के उप संभागीय कार्यालय
    • September 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सड़कों, भवनों और पुल-पुलियों के कार्यों में गति लाने तथा इनके निर्माण कार्यों में कड़ी निगरानी सुनिश्चित करने लोक निर्माण विभाग दूरस्थ क्षेत्रों में भी कार्यालय शुरू…

    और पढ़ें