छत्तीसगढ़ किसान, युवा, महिला, विद्यार्थी, कर्मचारी और व्यापारी के सपनों को साकार करने वाला बजट - ध्रुव देवांगन

छत्तीसगढ़ किसान, युवा, महिला, विद्यार्थी, कर्मचारी और व्यापारी के सपनों को साकार करने वाला बजट – ध्रुव देवांगन

शेयर करें

जामुल // भाजपा जामुल मंडल महामंत्री ध्रुव देवांगन ने कहा की प्रदेश के लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लगभग 1 लाख 72 हजार करोड़ के इस ऐतिहासिक बजट को “संकल्प थीम” के साथ प्रस्तुत किया गया है, जो संवेदनशील, जवाबदेह और दूरदर्शी सरकार की सोच को दर्शाता है द्वारा प्रस्तुत संकल्प बजट छत्तीसगढ़ के युवा, किसान, महिला और गरीब वर्ग के लिए आशा और विश्वास की नई रोशनी लेकर आया है। यह बजट विकास और समावेशन की मजबूत नींव रखता है।

विशेष रूप से बस्तर अंचल के लिए यह बजट ऐतिहासिक साबित होगा, जहाँ सड़कों, पुलों, स्कूलों और डिजिटल सुविधाओं के विस्तार से विकास की रफ्तार तेज होगी। जनजातीय क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना के लिए 221 करोड़ रुपये का प्रावधान बदलाव की महत्वपूर्ण पहल है l

उन्होंने कहा कि जिसमें गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग, व्यापारी, श्रमिक एवं उद्यमियों सभी वर्गों व क्षेत्रों के हितों का समावेश किया गया है। इस बजट में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना, रोजगार सृजन, स्टार्टअप, एमएसएमई, डिजिटल इंडिया एवं आत्मनिर्भर भारत को नई गति देने वाले प्रावधान किए गए हैं।

  • Related Posts

    तीन अलग-अलग मामलों में अवैध लकड़ी परिवहन पर कार्रवाई, वाहन और काष्ठ जब्त
    • March 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // वन विभाग दुर्ग द्वारा अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अलग-अलग स्थानों पर तीन वाहनों को अवैध रूप से…

    और पढ़ें
    अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री का कड़ा रुख सभी कलेक्टरों को सर्वे कर 15 दिवस में प्रमाण पत्र सहित रिपोर्ट देने के निर्देश
    • March 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // प्रदेश में अवैध रूप से अफीम की खेती का मामले सामने आने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी जिलों के कलेक्टरों…

    और पढ़ें