जामुल।। नगर पालिका जामुल में सियासी गरमाई हुई है। वर्तमान अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में वार्ड क्र 10 की पार्षद रामप्यारी वर्मा जो भाजपा की विभिन्न पदो का निर्वहन कर चुकी है। जैसे नगर पालिका उपाध्यक्ष, भाजपा जिला मंत्री , तीन बार की भाजपा पार्षद । वही वार्ड क्र18 के भाजपा पार्षद तिलेश्वर देवांगन, ये दोनों वर्तमान पी आई सी मेंबर थे । ये दोनों पार्षदो के साथ साथ अन्य सभी पी आईसी मेम्बर पालिका अध्यक्ष के कार्यप्रणाली से बेहद नाराज चल रहे थे। इसी वजह से अब तक पीआई सी मेम्बरो एवं अध्यक्ष की आपसी ताल – मेल बैठ नही पाई। इस बीच पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर को 17 दिन पहले पीआईसी मेम्बर भंग करनी पड़ी । इससे भाजपा पार्षदों में आक्रोश बढ़ गया। जो पिछले 22 साल की जामुल नगर पालिका गठन में अब तक नही हुआ था ।
जो आज दोपहर में अहिवारा विधायक एवं पीएचई मंत्री रुद्र गुरु कुमार ने अपने निवास स्थल में दोनो वरिष्ठ पार्षदो को गमछा पहनाकर विधिवत कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। साथ में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षद सरोजनी चंद्राकार, पार्षद संजय देशलहरे, गुल्ली साहू उपस्थित रहे।












