भाजपा के प्रति लोगों में उत्साह, प्रेमप्रकाश बोले – भिलाई में फिर खिलेगा विकास का कमल

शेयर करें

भिलाई // चुनाव की तारीख नजदीक आते भाजपा के प्रति लोगों का उत्साह अपने चरम पर है, जिसकी झलक आज सेक्टर -7 में देखने को मिली। भिलाई बचाओ, कमल खिलाओ अभियान के तहत आज भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय सेक्टर -7 पहुंचे, जहां श्री हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए उन्होंने जनसंपर्क की शुरूआत की। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने लोगों से भेंट करते हुए भिलाई में शांति और विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में हमारे भिलाई की जो दुर्दशा हुई है, उसके लिए केवल कांग्रेस जिम्मेदार है। हम अब और नहीं सहेंगे, कांग्रेस सरकार को बदलकर रहेंगे।

जनसंपर्क के दौरान स्थानीय महिलाओं ने श्री पाण्डेय को बताया कि पिछले 5 सालों में भिलाई का माहौल बिल्कुल बदल चुका है। जहां हमारे शहर का शिक्षा में बोलबाला था, वहां अब सिर्फ क्राइम का ग्राफ बढ़ रहा है। हम लोगों को भी कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है। श्री पाण्डेय ने कहा कि आपने जब भी मुझे क्षेत्र का प्रतिनिधित्व सौंपा है, मैंने भिलाई के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किये हैं। चाहे महिलाओं की सुरक्षा हो, या फिर शिक्षा की प्रगति, भाजपा सरकार ने सभी वर्गों के लिए पहल की है। आने वाले समय में आप सभी के समर्थन से हम फिर भाजपा की सरकार बनायेंगे और निश्चित ही हर दिशा में कार्य करेंगे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
    • November 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के बगिया स्थित कैम्प कार्यालय में क्षेत्र के किसानों को बड़ी सौगात देते हुए 79 करोड़ 38 लाख 78…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
    • November 9, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गोवर्धन पूजा एवं छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकपर्व गौरा-गौरी के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply