भिलाई-दुर्ग को राजधानी से सीधे जोड़ा जाएगा – अरुण साव

शेयर करें

भिलाई ।। उप मुख्यमंत्री अरुण साव भिलाई के खुर्सीपार में मौर्य कुशवाहा समाज द्वारा आयोजित कुश जयंती समारोह में शामिल हुए। उन्होंने इस मौके पर सम्राट अशोक चौक के सौन्दर्यीकरण कार्य का लोकार्पण भी किया। श्री साव ने कार्यक्रम में वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन की मांग पर कुशवाहा समाज के भवन के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की।

श्री साव ने कुश जयंती समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि अशोक चक्र से भारत का सम्मान बढ़ता है। उन्होंने बताया कि रायपुर से दुर्ग तक सिटी बस का संचालन किया जाएगा। इससे दुर्ग-भिलाई को राजधानी से जोड़ने में मदद मिलेगी। दुर्ग-भिलाई को राजधानी से सीधे जोड़ने के लिए तीनों शहरों को मिलाकर स्टेट केपिटल रीजन (SCR) के रूप में विकसित किया जाएगा।

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विजय बघेल ने कार्यक्रम में कहा कि सामाजिक प्रेम में बहुत ताकत होती है। हम बराबरी पर विश्वास करते हैं। हमारी नजर में कोई छोटा या बड़ा नहीं है। हम हर समाज के साथ हमेशा से खड़े रहे हैं।

विधायक रिकेश सेन ने अपने संबोधन में कहा कि कुशवाहा समाज का प्रदेश के विकास में योगदान रहा है। यह समाज शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है।

दुर्ग-ग्रामीण के विधायक श्री ललित चन्द्राकर और भिलाई नगर निगम के महापौर नीरज पाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

  • Related Posts

    बस्तर ओलंपिक में युवाओं की बढ़ती भागीदारी, नारायणपुर में 63 हजार ने कराया पंजीयन
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर बस्तर ओलंपिक के प्रति युवाओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। नारायणपुर जिले में इस वर्ष लगभग 63 हजार युवाओं ने बस्तर ओलंपिक के लिए पंजीयन कराया है,…

    और पढ़ें
    राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में छत्तीसगढ़ के वीर जवानों ने पूरे देश के सामने प्रस्तुत की बस्तर के शौर्य, संघर्ष और विजय की गौरवगाथा
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में अपने अदम्य साहस, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले पुलिस अधिकारियों से…

    और पढ़ें

    Leave a Reply