भिलाई चरोदा में भाजपा ने मनाया संत रविदास जयंती

शेयर करें

भिलाई चरोदा में भाजपा ने मना संत रविदास जयंती

भिलाई-3 :- भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश संगठन के द्वारा प्रत्येक जिला व मंडल स्तर पर सतगुरु संत रविदास जी की जयंती मनाने का निर्देश प्राप्त हुआ थाl
इस तारतम्य में भिलाई-चरोदा मै भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यकारी सदस्य गुलशन के नेतृत्व में पंचशील नगर चरोदा के सांस्कृतिक भवन में संत रवि दास जी की जयंती मनाई गईl
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता जिला साहू संघ दुर्ग के महासचिव प्रेम लाल साहू ने कहा जी संत रविदास हम सब के आदर्श हैं, उन्होंने जाती-पाती एवं धर्म की विभिन्नता को मिटाने का कार्य करते रहे, वह साधु संतों के सेवक थे, और उनकी संगत में रहते हुए उन्होंने अलौकिक ज्ञान प्राप्ति कीl
उनके विचारों से प्रभावित होकर राजा और रानियों भी उनके शरण में आते थे l
इस अवसर पर एक वाक्या पेश करते हुए साहू जी ने कहा इस संत रविदास जी को एक बार गंगा स्नान के लिए अन्य साथियों ने प्रेरित किया तो उन्होंने कहा की मेरा मन यहां है और मैं गंगा स्नान कर भी लूं तो क्या मतलब किसी कार्य को करने के लिए मन का होना आवश्यक है उससे अच्छा तो मेरा कठोती का जल है जहां मेरा मन है तब से एक कहावत प्रचलित हुई मन चंगा तो कठौती में गंगा l
गुलशन जी ने कहा के संत रविदास जी दलित शोषित वर्ग के मसीहा थे उनके उत्थान के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया और मानव सेवा में लगे रहे l
इस अवसर पर प्रदीप जैन, सुशील यादव, डॉ रोहित साहू (एम आई सी सदस्य) श्रीमती अपर्णा दास गुप्ता (एम आई सी सदस्य), डी वेंकट राव (पूर्व पार्षद) सुब्रतो दासगुप्ता, रवी नाहर, कमल जांगड़े, वरुण यादव, राम खिलावन साहू, प्रमोद वर्मा, गुरमीत भाटिया, गौरंग चंद्राकर, देवराज साहू, उपस्थित थे l

Related Posts

117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • September 14, 2026

शेयर करें

शेयर करेंरायपुर // गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर का ऐतिहासिक गोल बाजार आज गणपति बप्पा की भक्ति और उत्सव के उल्लास से सराबोर रहा। मुख्यमंत्री विष्णु देव…

और पढ़ें
मुख्यमंत्री श्री साय ने परिवारजनों के साथ विधि-विधान से की गणपति की स्थापना और पूजा-अर्चना
  • September 14, 2026

शेयर करें

शेयर करेंरायपुर // गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री निवास में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। मुख्यमंत्री श्री…

और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *