भिलाई भाजपा 15 दिनों तक मनाएगी सेवा पखवाड़ा दिवस

शेयर करें

भिलाई ।। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस (17 सितंबर ) से शुरुआत कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती (02 अक्टूबर) तक इन 15 दिनों की अवधी को भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला के अध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने बैठक आहुत की।आज की बैठक में जिलाध्यक्ष के द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल सहप्रभारी जिलामंत्री अवधेश चौहान,कार्यालय मंत्री मनोज तिवारी को निर्देशित किया गया कि वे सभी इन पंद्रह दिनों में भिलाई जिला के सभी दसो मंडलो में होंने वाले कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा तैयार कर कार्यक्रम को सम्पन्न कराए।

जिलाध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने निर्देशित किया कि सेवा पखवाड़ा में होने वाले कार्यक्रम में मंडल स्तर पर भी सेवा पखवाड़ा प्रभारियों की नियुक्ति की जाए जिससे सभी मंडलो में सफलता पूर्वक कार्यक्रम सम्पन्न हो सके।

17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक इन पंद्रह दिनों में भिलाई जिला के सभी दस मंडलो में नियुक्त किये गए सेवा पखवाड़ा प्रभारियों की देखरेख में अलग अलग सेवाकार्य के कार्यक्रम होंगे। इस दौरान सेवा पखवाड़ा जिला प्रभारी एवं सहप्रभारी सभी मंडलो में प्रवास पर रहेंगे।

आज बैठक में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र साहू जिला महामंत्री शंकरलाल देवांगन जिला उपाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल जिलामंत्री अवधेश चौहान, जिला कार्यालय मंत्री मनोज तिवारी आई टी सेल संयोजक संतोष सिंह जिला मीडिया प्रभारी सुभाष शर्मा सोशल मीडिया ज़ाकिर हुसैन भाजयुमो अध्यक्ष शरद सिंह पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा किसान मोर्चा अध्यक्ष निश्चय बाजपेयी अनसूचित जाती मोर्चा अध्यक्ष द्वारिका चंद्रवंशी महिला मोर्चा महामंत्री स्वाति साहू चिकित्सा संयोजक डॉ अनुज खरे शिक्षा प्रकोष्ठ संयोजक जसविंदर सिंह स्वच्छता प्रकोष्ठ संयोजक विनोद देवांगन अनूसूचित जनजाति सहसंयोजक गजेंद्र ठाकुर, एनजिओ प्रकोष्ठ सहसंयोजक दिनेश कुमार पांडेय, मिथलेश वर्मा, उत्तम साहू, अजित सिंह, प्रदीप साहू सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा के प्रति हमारी जिम्मेदारी है : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर पुलिस लाइन में जशपुर पुलिस द्वारा स्थापित हेलमेट बैंक का शुभारंभ किया। सड़क दुर्घटनाओं में जनहानि रोकने और नागरिकों में…

    और पढ़ें
    सामुदायिक भवन से मध्यमवर्गीय एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर शहर में 1 करोड़ 35 लाख 85 हजार रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का लोकार्पण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply