भिलाई 3 पुलिस की सूझबूझ से मिली बड़ी कामयाबी 04 आरोपी एवं 01 अपचारी को किया गया गिरफ्तार

शेयर करें

▪️ आरोपियों का पूर्व में भी है अपराधिक रिकार्ड।

Advertisements
KWBD

▪️ आरोपियों के कब्जे से आधुनिक पिस्टल 7.65 एम.एम. , जिन्दा कारतूस 09 नग , 02 नग खली कारतूस , दो नग बटनदार चाकू , एक नग कटर जप्त किया गया ।


दुर्ग । पुलिस अधीक्षक बद्रीनारायण मीणा ( भा.पु.से. ) के मार्ग दर्शन में , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी भिलाई विश्वास चन्द्राकर द्वारा लगातार अपराधिक तत्वों पर निगाह रखने एवं उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने साथ ही सामुदायिक पुलिसिंग पर लगातार जोर दिया जा रहा है जिसके चलते दिनांक 17 अक्टूबर 2021को स्थानिय सूचना तंत्र के जरिये सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम दादर शराब भट्टी के पास पानी टंकी के नीचे करीबन 4 , 5 व्यक्ति किसी नजदिकी बैंक में डकैती की घटना को अंजाम देने के लिये योजना बना रहें हैं। उक्त प्राप्त सूचना के बारे वरिष्ठ अधिकारीगण को अवगत कराया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारीगण द्वारा सावधानी पूर्वक कारगर कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया, बाद सूचना की तस्दीकी एवं रेड कार्यवाही के लिये पृथक – पृथक तीन टीम गठित करके मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी किया घेराबंदी कर पांच व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर तलाशी लिया गया आरोपियों के कब्जे से पिस्टल और जिंदा कारतूस , एक स्प्रिंगनुमा बटन चाकू , लोहे का कटर , लोहे का सब्बल एवं मिर्ची पावडर , ब्लैत स्प्रे मिला ।


आरोपियों द्वारा चरोदा स्थित यूको बैंक में डकैती करने की योजना तैयार करना बताने से आरोपियों का यह कृत्य धारा 399 भादवि 25 , 27 आर्म्स एक्ट का होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपियों को केन्द्रीय जेल दुर्ग भेजा गया है ।

         

  • Related Posts

    आरोपी भीम सोनकर को कलेक्टर ने किया जिलाबदर
    • August 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंसीमावर्ती जिलों की सीमाओं में एक वर्ष की अवधि तक आरोपी का प्रवेश प्रतिबंधित दुर्ग // कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अभिजीत सिंह ने आरोपी भीम सोनकर के आपराधिक आचरण…

    और पढ़ें
    शिवमहापुराण कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा श्रद्धालुओं को साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // बोलबम सेवा समिति खुरसीपार, भिलाई द्वारा 17.08.2026 से 23.08.2026 तक जयंती स्टेडियम, भिलाई नगर में प्रख्यात कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा, सीहोर वाले की शिवमहापुराण कथा का आयोजन…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *