रायपुर // छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेश के सभी स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने छत्तीसगढ़ में सोमवार से सभी स्कूल को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।
प्रदेश में चिलचिलाती धूप और गर्म हवा से जन-जीवन बेहाल हैl राजधानी रायपुर में तो पारा 42 डिग्री के पार चला गया है. मौसम की सबसे अधिक मार स्कूली बच्चों पर पड़ रही है , बच्चों को लू लगने का खतरा है। इस बीच राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश में 22.04.2024 से 15.06.2024 तक ग्रीष्म कालीन अवकाश घोषित कर दी गई स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव द्वारा जार इस आदेश के मुताबिक प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के साथ अनुदान प्राप्त स्कूलों के लिए भी यह आदेश लागू होगा l वहीं इस अवधि में शिक्षकों की छुट्टी नहीं रहेगी l







