भारत स्काउट्स एंड गाइड्स जिला संघ दुर्ग द्वारा पांच दिवसीय टोली नायक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

शेयर करें

भिलाई । भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ दुर्ग द्वारा आज दिनांक 22 से 26 सितंबर तक पांच दिवसीय टोली नायक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बी. एस. पी. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 8 भिलाई में आयोजित किया जा रहा है l इस शिविर में विभिन्न स्कूलों के 103 स्काउट गाइड के बच्चे भाग ले रहे हैं l शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला मुख्य आयुक्त अविनाश चंद्राकर, और अध्यक्षता जिला संघ अध्यक्ष अशोक देशमुख द्वारा किया गया। उपस्थित अतिथियों का स्वागत स्कार्फ वागल पहनाकर किया गया, और उनके सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अशोक देशमुख ने टोली के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर में स्काउट गाइड का मुख्य उद्देश्य को कैसे प्राप्त करें, अपने विद्यालय में स्काउट दल का संचालन कैसे करें इस पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया जाएगा l टोली विधि से काम करने से काम सफल हो जाता है l टोली लीडरशिप का प्रशिक्षण इस शिविर के माध्यम से दिया जाएगा l

Advertisements
KWBD

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला मुख्य आयुक्त अविनाश चंद्राकर ने उपस्थित सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि लीडर जितना अच्छा होगा सफलता उतनी अधिक होगी l किसी भी काम को करने के लिए लीडर की आवश्यकता होती है, उसकी भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण होती है l इसकी जानकारी विस्तार से टोली नायक प्रशिक्षण शिविर में दिया जाएगा l शिविर संचालक श्रीमती देविका रानी वर्मा ने शिविर आयोजन के उद्देश्यों के विषय में जानकारी दी इस अवसर पर शिविर संयोजक हेतराम ध्रुव एवं सरस्वती गिरिया के साथ प्रशिक्षक के रूप में होरी लाल चतुर्वेदी देवेंद्र देवांगन अवधेश विश्वकर्मा कीर्ति लता देशमुख माया पेठकर प्रशिक्षक के रूप में अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं शिविर में दुर्ग भिलाई जिला संघ के रोवर रेंजर भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं l

  • Related Posts

    शिवमहापुराण कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा श्रद्धालुओं को साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // बोलबम सेवा समिति खुरसीपार, भिलाई द्वारा 17.08.2026 से 23.08.2026 तक जयंती स्टेडियम, भिलाई नगर में प्रख्यात कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा, सीहोर वाले की शिवमहापुराण कथा का आयोजन…

    और पढ़ें
    80 मीटर तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, जुनवानी से अग्रसेन चौक तक गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष
    • August 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *