भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न

शेयर करें

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ की दो दिवसीय प्रदेश पदाधिकारीयो एवं प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य के मुख्य आतिथ्य, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णु देव साय ,छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक की विशेष उपस्थिति एवं अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मारकंडे की अध्यक्षता में प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परीसर रायपुर में संपन्न हुई । सर्वप्रथम अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री लाल सिंह आर्य , भाजपा प्रदेश महामंत्री ( संगठन) पवन साय, अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक नवीन मार्कंडेय सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारियों ने ‌डॉ. भीमराव अंबेडकर ,बाबा गुरु घासीदास ,डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर प्रदेश कार्यसमिति का शुभारंभ किया । इस अवसर पर अनुसूचित जाति वर्ग अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय ने स्वागत भाषण देते हुए मोर्चा द्वारा अभी तक किए गए कार्यक्रमों एवं धरना प्रदर्शन, जन आंदोलनों की विस्तार से जानकारी दी , साथ ही प्रदेश सरकार के अनुसूचित जाति विरोधी चेहरे को उजागर करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में जब से कांग्रेस सरकार बनी है तब से अनुसूचित जाति वर्गों पर खासतौर से महिलाओं एवं बच्चों पर शारीरिक उत्पीड़न की घटनाएं लगातार घटित हो रही हैं जिसका प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा प्रदेश एवं जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन करते हुए धरना दिया एवं राज्यपाल महोदय को ज्ञापन देकर इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की। अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में मोर्चा के प्रदेश, जिला, मंडल एवं शक्ति केंद्र स्तर तक की संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी लेते हुए भाजपा के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा की । साथ ही कोरोना संक्रमण काल में अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा विभिन्न जिलों में किए गए मास्क वितरण , सूखा राशन वितरण एवं सेवा के अन्य कार्यों की सराहना करते हुए अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों को बधाई दी एवं आने वाले 3 महीने के लिए नए लक्ष्य देते हुए कार्य योजना का निर्धारण किया। साथ ही अनुसूचित जाति वर्ग से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों एवं समूहों के बीच और अधिक सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया ।अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह यादव ने आगे कहा कि आजाद भारत में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जो सपना देखा था उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पूरा कर रहे हैं एवं अनुसूचित जाति वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक कार्यक्रम एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है।दीवाने का संकल्प मोर्चा प्रदेश भाजपा के महामंत्री संगठन पवन सिंह जी ने व्यापक मार्गदर्शन देते हुए कहां की आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा की सरकार बनाने में अनुसूचित जाति मोर्चा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। प्रदेश में अनुसूचित जाति मोर्चा की सक्रियता एवं संघर्ष का लाभ अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित विधानसभा के साथ-साथ अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्रों में भी मिलेगा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी के बाद से कांग्रेस एक परिवार की पार्टी थी और अब भी है। उस समय पर वह परिवार सर्वत्र एवं सर्वोच्च था। भारत रत्न बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अंबेडकर समाज में समता के लिए संघर्षरत थे, लेकिन वहीं कांग्रेस असमानता का भाव रखकर अपनी सियासत करनी चाहती थी। इसलिए कांग्रेस जो पिछड़ा है उसे पिछड़ा ही रहने देना चाहते है। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने समाज के विकास के लिए अलग से मंत्रालय बनाकर जो कार्य किया है उसी कार्य को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार आगे बढ़ाते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अनुसूचित जाति समाज पर अत्याचार बढ़ा है और कांग्रेस की मौनता इस सवाल को जन्म देती है कि क्या अनुसूचित जाति समाज केवल वोट बैंक का ही आधार है। उनकी परेशानियों में कांग्रेस कहीं भी नहीं है। हमें सदैव की तरह समाज की हर व्यक्त की चिंता करनी होगी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने अनुसूचित जाति मोर्चा की सक्रियता की तारीफ करते हुए कहां की इस देश में भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसमें लोकतंत्र है बाकी सभी पार्टियों में वंशवाद हावी है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए कहां की भारतीय जनता पार्टी सर्वव्यापी एवं सर्विस पर सी है जिसमें सभी की भागीदारी है। 2023 के चुनाव के लिए अनुसूचित जाति मोर्चा को समाज के बीच जाना होगा एवं अनुसूचित जाति की सभी 10 सीट जीतने के लिए परिश्रम करते हुए इन वर्गों के बीच सामाजिक राजनीतिक जन जागरण करते हुए इनके विकास की कार्ययोजना बनानी होगी।अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री वेद राम जांगड़े ने राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया जिसका मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन मेश्राम एवं प्रदेश मंत्री श्रीमती सुनीता पाटले ने समर्थन किया इसके पश्चात अनुसूचित जाति मोर्चा के समस्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों एवं जिला अध्यक्षों ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया।प्रदेश कार्यसमिति में करोना संक्रमण के बीच कोई जनहानि के लिए 2 मिनट का मौन रखते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में प्रमुख रूप से सांसद गुहाराम अजगल्ले, कमला पाटले, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य पूर्व विधायक रामलाल चौहान, पूर्व मंत्री एवं विधायक पुन्नूलाल मोहले, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ,पूर्व मंत्री दयालदास बघेल , सांवलाराम डाहरे ,संजय ढीडी ,विनोद खांडेकर ,सरोजनी बंजारे,अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रभारी निर्मल सिन्हा ,सरला कोसरिया,पूर्व विधायक एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य रामलाल चौहान, अनुसूचित जाति मोर्चा मध्य प्रदेश के प्रदेश मंत्री प्रवीण मेश्राम (बालाघाट),अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा महेश्वर, मानिक सोनवानी,आत्माराम बंजारे , राजेश सूर्यवंशी ,प्रदेश महामंत्री वेदराम जांगड़े प्रदेश मंत्री बलिराम सांडे, संतोष मार्कंडेय प्रदेश कोषाध्यक्ष दीनानाथ खूंटे, सह कोषाध्यक्ष खेमराज भाखरे, प्रदेश कार्यालय मंत्री ओमेश जीभेकर, प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागडे ,सह मीडिया प्रभारी अनिल बाग, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी आदित्य कुरील, सह प्रभारी सौरव जागृत सहित मोर्चा के समस्त जिलाध्यक्ष उपस्थित थे। पदाधिकारियों की बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री दयावंत बांधे एवं आभार प्रदर्शन अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप सारथी ने किया ।उपरोक्त जानकारी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागडे ने दी ।

Sparsh
  • Related Posts

    लेजर तकनीक से किया बवासीर व भगंदर का इलाज, चिकित्सा महाविद्यालय के जनरल सर्जरी विभाग में लाइव वर्कशॉप संपन्न
    • July 13, 2025

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // पं. नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के जनरल सर्जरी विभाग में लेजर इन बिनाइन प्रोक्टोलॉजी (गुदा संबंधी सौम्य रोगों में लेजर तकनीक)…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ के सात नगरीय निकायों को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु करेंगी पुरस्कृत
    • July 13, 2025

    शेयर करें

    शेयर करेंबिलासपुर, कुम्हारी, बिल्हा, रायपुर, अंबिकापुर, पाटन और बिश्रामपुर जैसे शहरों पुरस्कार के लिए चयनित नगरीय निकायों को मुख्यमंत्री श्री साय और उप मुख्यमंत्री श्री साव ने दी बधाई रायपुर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *