भिलाई // भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ भिलाई-दुर्ग द्वारा रविवार को होटल सेंट्रल पार्क में डॉक्टरों की बैठक का आयोजन किया गया ,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक एवं पूर्व विधायक महासमुंद डॉ विमल चोपड़ा ,चिकित्सा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक डॉ अखिलेश दुबे भी शामिल हुए ।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के भिलाई जिला अध्यक्ष महेश वर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य बृजेश बिचपुरिया ,चिकित्सा प्रकोष्ठ भिलाई के संयोजक डॉक्टर प्रदीप चौधरी , दुर्ग चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ आदर्श त्रिवेदी , कार्य समिति सदस्य डॉ अनुज खरे, वैशाली नगर विधानसभा प्रभारी कन्हैया सोनी, डॉ जयराम अय्यर, डॉ सत्येंन ज्ञानी, डॉ सुनील साहू, डॉ अजय गजेंद्र , डॉ नीरज शर्मा ,डॉ संजय गोयल , डॉ नवीन दारूका, डॉ एस के शर्मा , डॉ हिशिकर, रेशम देवांगन एवं भारी संख्या में डॉक्टर उपस्थित हुए ।
इस गरिमामय कार्यक्रम में डॉक्टर विमल चोपड़ा ने डॉक्टर को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने जो लक्ष्य रखा है अबकी बार 400 पार,फिर एक बार मोदी सरकार इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए डॉक्टर का मार्गदर्शन किया एवं भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया । इस कार्यक्रम मैं लगभग 35 डॉक्टर भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश लिया और भारतीय जनता पार्टी को मज़बूत बनाने में अपना सहयोग प्रदान करने एवं भारतीय जनता पार्टी दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल को प्रचंड बहुमत से जीताने के लिए एवं नरेंद्र मोदी को तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने का संकल्प भी लिया ।
भारतीय जानता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ भिलाई के सयोजक डॉ प्रदीप चौधरी, डॉ आदर्श त्रिवेदी के अथक प्रयास से कई डॉक्टरों ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया । डॉ आरपी गुप्ता,डॉ सारांश , डॉ कुलदीप, डॉ सारांश,डॉ मयंक , डॉ दीपांशु डॉ आदित्य डॉ, अर्चित , डॉ वैभव , डॉ मोहित, डॉ साकेत ,डॉ साहू ,डॉ ससीन देवांगन ,डॉ अंजिता चौहान ,डॉ राकेश डॉ आनंद , डॉ जय सोनी , राजश्री गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा पर पोस्ट द्वारा डॉक्टर विमल चोपड़ा के सानिध्य में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई।






