बेमेतरा जिला में 8 करोड़ कम आयी अंतिम बोनस की राशि, जि पं सभापति राहुल टिकरिहा नें मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री को पत्र लिख कराया ध्यानाकर्षण

शेयर करें

बेमेतरा जिला में 8 करोड़ कम आयी अंतिम बोनस की राशि, जि पं सभापति राहुल टिकरिहा नें मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री को पत्र लिख कराया ध्यानाकर्षण

बेमेतरा ।। जिला पंचायत सभापति राहुल योगराज टिकरिहा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे को पत्र लिखकर बेमेतरा जिला में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत जारी किए गए अंतिम बोनस राशि लगभग 8 करोड़ की विसंगति पर ध्यानाकर्षण पत्र लिखा है।

जिला पंचायत सभापति व प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा राहुल योगराज टिकरिहा ने पत्र में लिखा है कि दिनाँक 21 मार्च को वर्ष 2019-20 के धान खरीदी के संदर्भ में लंबित बोनस को आपके द्वारा प्रदाय किया है। किंतु मैं आपको बेमेतरा जिला की दृष्टि से ध्यानाकर्षण कराना चाहता हूं कि जिले के अधिकांश किसानों को अंतिम बोनस की राशि कम प्रदान की गई है जिसके चलते किसान चिंतित है।

माननीय मुख्यमंत्री जी व कृषि मंत्री आपको ध्यानाकर्षण कराते हुए बताना चाहता हूं कि बेमेतरा जिला में कुल 1 लाख 11 हजार 69 पंजीकृत किसान है। जिनसे 5 लाख 26 हजार 315 मैट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। जिन पर किसानों को अंतिम क़िस्त के रूप में तकरीबन 76 करोड़ का भुगतान किया जाना था। किंतु बेमेतरा जिला में 68 करोड़ 14 लाख का ही भुगतान प्राप्त हुआ है। अतः किसानों को लगभग 8 करोड़ की राशि कम प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री इस विसंगति पर ध्यान देते हुए किसानों को पूर्ण भुगतान करने की कृपा करें..

बारदाने की पैसे में भी कटौती

राहुल ने बताया कि शासन ने बारदाने का मूल्य महज 15 रुपये रखा जिसे किसान 30 से 50 रुपये तक खरीद कर खरीदी केंद्रों तक पहुंचाने मजबूर थे।
किन्तु अब उसकी राशि भी 15 के बजाय महज 7 और 8 रुपये ही प्राप्त हो रही है। और कुछ समितियों में तो अब तक राशि जारी नहीं कि गयी है।

वर्सन

बेमेतरा जिला में किसान न्याय योजना के तहत जो राशि आई है उसमें 8 करोड़ रुपये कम आया है। बचे हुए राशि को भेजने के लिए मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री जी को ध्यानाकर्षण पत्र लिखकर अवगत कराया हूँ।

Related Posts

जामुल मंडल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” 136 वाँ एपिसोड का सफल आयोजन
  • July 26, 2026

शेयर करें

शेयर करेंजामुल // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण का श्रवण आज जामुल स्थित मंगल भवन, वार्ड क्रमांक 1 में उत्साह एवं…

और पढ़ें
संत रविदास की 650वीं जयंती: तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण कार्यशाला संपन्नसंत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता और बंधुत्व का प्रतीक – पवन साय
  • July 26, 2026

शेयर करें

शेयर करेंदुर्ग // संत शिरोमणि रविदास महाराज जी की आगामी 650वीं जयंती के पावन अवसर एवं आगामी दोनों होने वाले तिरंगा यात्रा पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और अभियानों की…

और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *