बस्तरिया वेशभूषा पहनकर ध्वजारोहण करना बस्तर की संस्कृति के प्रति उनके सम्मान और जुड़ाव को दर्शाता है

शेयर करें

रायपुर // उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लाल बाग मैदान जगदलपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बस्तरिया वेशभूषा धुरवा पागा पहनकर गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। बस्तरिया वेशभूषा पहनकर ध्वजारोहण करना न केवल बस्तर की संस्कृति के प्रति उनके सम्मान और जुड़ाव को दर्शाता है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि हमें अपनी स्थानीय परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को संजो कर रखना चाहिए।

उपमुख्यमंत्री ने बस्तरवासियों को हल्बी बोली में सम्बोधित करते हुए कहा कक मोचो गोठ सुनतो सपाय लोग के जुहार। आजी चो दिने देश ने संविधान मूर होलि। देश संविधान उवाट ने चलेदे। बंदूक चो ताकत ने देश नी चले। राज कोनी बले एकला चो हउक नी सके। राज कानून ने चलेदे देवमाटी बस्तर हरिक रहो,सुखी रहो,शांति रहो,बरसक बनो। बस्तर चो जुवान के दुनिया जानो। आजी गणतंत्र दिवस चो मोहका ने तुमके मोचो बाटले खुबे खुबे शुभकामना। जुहार।

अर्थात मेरी बात सुनने वाले सभी जन समुदाय को नमस्कार। आज के दिन देश का संविधान लागू हुआ था।
देश संविधान के आधार पर चलता है। बंदूक के बल पर देश नही चल सकता। राज किसी भी एक व्यक्ति का नही हो सकता। राज कानून से चलता है। देवभूमि बस्तर प्रसन्न रहे,सुखी रहे,शांति रहे, समृद्ध हो। बस्तर के युवा को दुनिया जाने। आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर आप सभी को मेरी ओर से बहुत बहुत शुभकामनाएं।
नमस्कार।

  • Related Posts

    नया ध्येय वाक्यः “एक नंबर, अनेक माध्यम, त्वरित सहायता… डायल 112 – एक्के नम्बर, सब्बो बर”
    • May 22, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आम नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। राजनांदगांव में आयोजित एक गरिमापूर्ण…

    और पढ़ें
    स्टेट कैपिटल रीजन में राजनांदगांव का शामिल होना बड़ी उपलब्धि – डॉ. रमन सिंह
    • May 22, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि स्टेट कैपिटल रीजन में राजनांदगांव जिले को शामिल किया जाना इस क्षेत्र के समेकित और योजनाबद्ध विकास की दिशा…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *