बापू नगर में प्रगति यात्रा, सोलर स्ट्रीट लाइट और सामुदायिक भवन की सौगात

शेयर करें

भिलाई // भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार ​प्रगति यात्रा कर रहे हैं। इस प्रगति यात्रा के दौरान विधायक लाखों की सौगात दे रहे हैं। विधायक देवेंद्र यादव की पहल से 29 सितंबर को ​बापूनगर के लोगों को करीब 1 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात मिली है। 15 लाख की लागत से मस्जिद एवं जलाराम मंदिर के दोनों ओर पेंवर ब्लॉक लगाने का कार्य संपन्न किया गया है। इसी प्रकार साढ़े 19 लाख की लागत से वार्ड 43 सामुदायिक भवन निर्माण कार्य खुर्सीपार में पूरा ​कर लिया गया है। जिसका आज विधायक श्री यादव ने वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों के हाथों से फीता कटवाकर लोकार्पण करवाया है। इसी प्रकार कई ​प्रकार के विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया है।

29 सितंबर को वार्ड 43 बापूनगर में प्रगति यात्रा निकाली गई। इस दौरान विधायक ने वार्ड में करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात दी। कई समाजिक भवन का लोकार्पण भी विधायक श्री यादव ने किया। इस दौरान वार्डवासियों के साथ मिलकर विधायक श्री यादव ने प्रगति यात्रा के दौरान विकास कार्यों का भूमिपूजन किए और लोकार्पण भी किए। वार्ड में ​प्रगति यात्रा करते हुए पैदल-पैदल सभी गलियों और लोगों के घरों से होते हुए लोगों से मिलते गए। लोगों का हालचाल जाना और वार्ड की समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान वे बड़े बुजुर्गों को प्रणाम किए। युवाओं से गले मिले हाथ मिलाए और छोटो से स्नेह दिए। चौक-चौराहो में बैठकर लोगों के साथ बातचीत की और ​वार्ड के विकास को लेकर जानकारी ली। कई विकास कार्यों की सौगात दी।

सेक्टर 6 कालीबाड़ी में 10 लाख की लागत से बनेगा डोमशेड
वार्ड 43 के अलावा विधायक श्री यादव ने आज कालीबाड़ी से बंगाली समाज के लोगों को भी बड़ी सौगात दी है। कालीबाड़ी में करीब 10 लाख की लागत से डोम शेड का​ निर्माण करवाया जाएगा।​ जिसका आज भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था। जिसके मुख्य अतिथि विधायक श्री यादव रहे। काली बाड़ी से जुड़े वरिष्ठ व सम्मानित नागरिकों के हाथों से विधि विधान के साथ भूमिपूजन कार्यक्रम करवाया गया है। जल्द ही इसका काम शुरू किया जाएगा।

प्रगतियात्रा में विधायक श्री यादव ने दी यह सौगात
5 लाख की लागत से वार्ड 43 बापूनगर में गुरूघासीदास भवन के पास नहर ​किनारे मिनी गार्डन बनाया गया है। साढ़े 10 लाख की लागत से सौर ऊर्जा से चलित एलईडी लाइट लगाई गई हैं। 12 लाख की लागत से राजीव नगर दुर्गा पंडाल के समीप शेड निर्माण किया गया है। 8 लाख की लागत से सामुदायिक भवन सह शौचालय निर्माण कार्य किया गया है। 8 लाख की लागत से बापूनगर में बड़ी पुलिया बनाया गया है। जिसका आज विधायक श्री यादव ने वार्डवासियों के साथ मिलकर फीता काटकर लोकार्पण किया गया ।

इन विकास कार्यो का हुआ भूमिपूजन
8 लाख की लागत राजीव नगर पीपल पेड़ के समीप शेड निर्माण किया जाएगा। 1 लाख की लागत से बापूनगर में बोर खनन किया जाएगा। 1 लाख की लागत से अन्य जगह पर बोर किया जाएगा। 10 लाख की लागत से बापूनगर अम्बेडकर भवन के अंदर डोमशेड निर्माण एंव भवन संधारण किया जाएगा। 1 लाख की लागत से बोर खनन किया जाएगा। इन सभी विकास कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे। ​इनका विधायक श्री यादव के हाथों भूमिपूजन किया गया।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    आधुनिक तकनीक के साथ चिकित्सक का मानवीय स्पर्श भी जरूरी -राज्यपाल श्री  डेका
    • November 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता रोगों के निदान एवं उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, लेकिन तकनीक चिकित्सक…

    और पढ़ें
    डिजिटल तकनीक से होगी जनगणना, 10 से 24 जनवरी तक स्व-गणना और 25 जनवरी से 28 फरवरी तक घर-घर जाकर होगा सर्वेक्षण
    • November 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनसंख्या गणना की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस चरण में प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति की जनसांख्यिकीय एवं…

    और पढ़ें

    Leave a Reply