बेलौदी में हुआ रंगा रंग छत्तीसगढ़ी लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम, ‘लोकरंग’ अर्जुंदा,

शेयर करें

दुर्ग।। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत ग्राम बेलौदी में आयोजित छत्तीसगढ़ी लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम, ‘लोकरंग’ अर्जुंदा, जिला बालोद की अनुपम प्रस्तुति हुआ इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सम्मिलित हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान दायिनी मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की समृद्धि, सुख-शांति और विकास की कामना की।और इस सफल आयोजन के लिए समस्त ग्रामवासियों को बधाई और दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित किया। और आगे श्री चंद्राकर ने कहा इस आयोजन ने न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का कार्य किया, बल्कि क्षेत्र की एकता और समृद्ध परंपराओं का भी सुंदर चित्रण प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की रंगारंग झलक ने मन को आल्हादित कर दिया।

स्वर्गीय दीपक चंद्राकर के साथ हमारा आत्मीयता संबंध था जब भी बात होता था कला संस्कृति और क्षेत्र की समस्याओं के बारे में चर्चा करता था। उन्होंने संस्था का स्थापना पैसा कमाने के उद्देश्य से नहीं किया गया था उसका उद्देश्य था छत्तीसगढ़ के पारंपरिक संस्कृति को देश विदेश में पहुंचना ।

स्वर्गीय दीपक चंद्राकर जी यह संस्था छत्तीसगढ़ के साथ-साथ अन्य प्रांतों में भी छत्तीसगढ़ की संस्कृति की अमिट छाप को छोड़ता है छत्तीसगढ़ की संस्कृति की झलक दिखाता है चंदैनी गोंदा से शुरू हुआ यह सफर आज अपने बहुआयामी सतरंगी छटा बिखेर रहा है संस्था के सभी कलाकारों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से गांव के प्रथम नागरिक मुकुंद पारकर , अंजोरा मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू,पूर्व सरपंच गिरेश्वर देशमुख ,मुकेश मंडले,तोरण पारकर,मोहन महतेल,जीवन पारकर,जागेश्वर साहू ,डोमन पारकर,लोकेश साहू , पारस देशमुख,निर्मल ठाकुर, चतुर देशमुख, वीरेंद्र पारकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री श्री साय से मिले दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, दीपावली की दी बधाई
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक ललित चंद्राकर ने आज रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान विधायक ललित…

    और पढ़ें
    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें

    Leave a Reply