अचानक पहुंचे विधायक कार्यालय और बधिरों के हित में काम करने दिया निमंत्रण बधिर कल्याण संघ 11वी वर्षगांठ के मुख्य अतिथि होंगे भिलाई विधायक

शेयर करें


भिलाई। भिलाई दुर्ग बधिर कल्याण संघ की 11 वीं वर्षगांठ एवं बधिर के अन्तर्राष्ट्रीय सप्ताह समारोह का आयोजन किया जाएगा। 26 सितम्बर को आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव होंगे।
संघ के अध्यक्ष मुस्तफा खान ने बताया कि भिलाई दुर्ग बधिर कल्याण संघ गुरुवार को कि विधायक देवेंद्र यादव से उनके कार्यलय में मुलाकात कर अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाओं के साथ आज आमंत्रण पत्र दिया।


संघ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विधायक देवेंद्र यादव सब को 11वी वर्षगांठ की बधाई और शुभकामनाएं दी। विधायक देवेंद्र यादव ने संघ के पदाधिकारियों को आस्वस्त किया कि वे कार्यक्रम में जरूर आएंगे और संघ के साथ बधिरों के हित और विकास के हर सम्भव मदद करेंगे। वे हमेशा उनके साथ है और आगे भी जितना अच्छा कर सकते है पूरी ईमानदारी और निष्ठा से उनके साथ जुड़ कर काम करेंगे।


बधिरों का भिलाई दुर्ग बधिर कल्याण संघ बधिर समुदाय की विभिन्न समस्याओं से निपटने एवं उपलब्ध अवसरों के लिए बेहतर काम करता है। संघ के माध्यम से बधिरों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने, संगठित,खुशहाल जीवन जीने के लिए सशक्त बनाता है। संघ अपने 11 वर्षगांठ के अवसर पर विशेष वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन कर रहे है। जिसके मुख्य अतिथि भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव होंगे। कार्यक्रम का आयोजन होटल अमित इंटरनेशनल ब्लॉक सी में किया जाएगा

  • Related Posts

    शिवमहापुराण कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा श्रद्धालुओं को साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // बोलबम सेवा समिति खुरसीपार, भिलाई द्वारा 17.08.2026 से 23.08.2026 तक जयंती स्टेडियम, भिलाई नगर में प्रख्यात कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा, सीहोर वाले की शिवमहापुराण कथा का आयोजन…

    और पढ़ें
    80 मीटर तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, जुनवानी से अग्रसेन चौक तक गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष
    • August 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *