महिला स्व सहायता समुह द्वारा अंतरराष्ट्रीय वृद्ध जन सेवा दिवस पर जिला अस्पताल में स्थित आश्रय स्थल में बजुर्गों का सम्मान कर शॉल वितरण किया

शेयर करें

दुर्ग । नगर पालिक निगम महापौर धीरज बाकलीवाल और निगमायुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर 1 अक्टूबर को प्रबंधक मुक्तेश कान्हे के मार्गदर्शन पर आज राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत दुर्ग निगम द्वारा संचालित आश्रय स्थल, दुर्ग में आज अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस मनाया गया जिसमें आश्रय स्थल में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान कर संस्था की अध्यक्ष चंचल अग्रवाल के द्वारा शाल वितरण कर सभी वरिष्ठ नागरिकों को एक साथ नाश्ता, भोजन कराया गया।

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस हर साल 1 अक्टूबर को वृद्ध व्यक्तियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस( International Day of Older Persons) के रूप में मनाया जाता है बुजुर्गों की भलाई और जरूरतों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए और उनकी ओर लोगों का ध्यान केंद्रित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने इस दिन की शुरुआत की थी। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के अलावा अन्य नागरीक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    संत रविदास की 650वीं जयंती: तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण कार्यशाला संपन्नसंत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता और बंधुत्व का प्रतीक – पवन साय
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // संत शिरोमणि रविदास महाराज जी की आगामी 650वीं जयंती के पावन अवसर एवं आगामी दोनों होने वाले तिरंगा यात्रा पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और अभियानों की…

    और पढ़ें
    दुर्ग में मिला दुर्लभ श्वेतवर्णी करैत, सुरक्षित रेस्क्यू के बाद प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया
    • July 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // दुर्ग जिले के चरोदा क्षेत्र स्थित पंचशील नगर में एक घर से अत्यंत दुर्लभ श्वेतवर्णी (ल्यूसिस्टिक) करैत सर्प बरामद किया गया। वन विभाग की तत्परता और सर्प…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *