जिले की सभी आयुष संस्थाओं में प्रत्येक गुरूवार सियान जतन क्लीनिक का किया जा रहा आयोजन

शेयर करें

राजनांदगांव // संचालनालय आयुष छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार आयुर्वेद अधिकारी डॉ. रमाकान्त शर्मा के मार्गदर्शन में जिले की सभी आयुष संस्थाओं में प्रत्येक गुरूवार सियान जतन योजना अंतर्गत सियान जतन क्लीनिक का आयोजन किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत वृद्धजनों के स्वास्थ्य संरक्षण एवं संवर्धन के उपाय बताये जाने के साथ ही वृद्धजनों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। वृद्धावस्था में शारीरिक शक्ति में कमी आने के साथ ही अनेक प्रकार की बीमारियां होने लगती है l

उनमें विभिन्न प्रकार के वातरोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, गठिया, मोतियाबिंद, स्मरणशक्ति में कमी, अनिद्रा, सुनाई कम देना, अस्थि संबंधी रोग, मूत्र संबंधी रोग प्रमुख है। संचालित कुल 52 आयुष संस्थाओं में वर्णित रसायन औषधियों के प्रयोग, उचित आहार-विहार, योग, शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं के समाधान, पंचकर्म चिकित्सा आदि से वृद्धों को लाभान्वित किया जा रहा है। काफी संख्या में वृद्ध इन सियान जतन क्लीनिक में आकर लाभान्वित हो रहे हैं। वृद्धों के लिए ये क्लीनिक आशा की किरण के रूप में साबित हो रहे हैं।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply