भिलाई। इंफाल में हुए लैंडस्लाइड की चपेट में आने से भिलाई निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव पाण्डेय शहीद हो गए. उनकी शहादत की खबर के बाद सम्पूर्ण भिलाई में शोक की लहर व्याप्त है. भिलाई के अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ द्वारा शहीद कर्नल कपिल देव पांडे को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धाजंलि दिया.परिषद के महासचिव पवन निषाद ने कहा कि ” भारत माता के वीर सपूत ,ऐसे वीर जवान को पूरे देश याद कर रहा है, देश के लिए शहादत दिया यह गर्व की बात है. पूरा देश और सैनिक परिवार उनके परिवार के साथ हैं.
”इस दौरान पूर्व सेवा सैनिक परिषद से पवन निषाद , लोकेश साहू , के.पी. राव. एवं आरएसएस से दिलेश्वर उमरे, विकास पाण्डे, काशीराम साहू,मनीष सोनी, जितेंद्र साहू उपस्थित थे।










