अहिवारा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी डोमन लाल कोर्सेवाड़ा का जामुल मंडल में कार्यकर्ता द्वारा भव्य स्वागत किया गया

शेयर करें

जामुल // अहिवारा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी गुरुजी डोमन लाल कोर्सेवाड़ा का जामुल मंडल में हजारों कार्यकर्ता के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। सर्वप्रथम श्री कोर्सेवाड़ा ने सैकड़ो कार्यकर्ता के साथ मंदिर में माँ दुर्गा का आशिर्वाद लेकर सोनी मैरिज पैलेश में मंडल स्तीरय बैठक उपस्थित हुए l जामुल मंडल अध्यक्ष जोगेश्वर सोनी के नैतृत्व में श्री कोर्सेवाड़ा का पहला कार्यकर्ता मिलन समारोह सम्पन्न हुआ l जिसमें माँ भारती प. दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी दीप प्रज्वलित व पूजा अर्चना कार्यक्रम की शुरवात की l

तत्प्शात विधायक प्रत्याशी श्री कोर्सेवाड़ा का जामुल मंडल प्रत्येक कार्यकर्ता द्वरा गुलाब का फूल देकर स्वागत किया गया l मंडल अध्यक्ष जोगेश्वर सोनी ने कहा की जिसमे विधायक प्रत्याशी श्री कोर्सेवाड़ा का नाम घोषित होते ही जामुल के हर दिशाओं से समस्त 24 बूथों से आये कार्यकर्ता में पुनः एक ऊर्जा संचारित हो चुकी है। मण्डल के कोने कोने से आये भाजपा के कार्यकर्ता उत्साह से बढ़ चढ़ कर अपनी निष्ठा गुरुजी के प्रति प्रेषित की साथ ही विश्वास दिलाया कि हर बूथ में सिर्फ कमल का फूल खिलेगा यह विश्वास जताया । इस बार भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनाई गी

श्री कोर्सेवाड़ा ने सम्बोधित करते हुए कार्यकर्ताओ का मनोबल बढ़ाते हुए कहा की आज कांग्रेस की सरकार पिछले 4 वर्षो से सिर्फ ठगने की काम की है l भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता कांग्रेस के 100 कार्यकर्ता के बराबर है। कांग्रेस पार्टी के 5 साल के कुशासन को आप आम जनमानस के बीच लेकर जाएं। वर्तमान कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया है lराज्य को खोखला कर रही है, आज पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार में लिप्त है l इस राज्य में लूटपाट, महिलाओ के साथ अत्याचार, गाँव गाँव दारू कोचिय एवं जुआ सट्टा का आज वर्तमान समय में गणचूका है l ऐसी सरकार को उखाड़ कर फेंकना है। पुन : भाजापा की सरकार की स्थापना करना है l

इस बीच भिलाई जिलाध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया,जिला महामंत्री प्रेमलाल साहू, जिलाउपाध्यक्ष व पूर्व पालिकाध्यक्ष रेखराम बंछोर, मंडल प्रभारी बिजेंद्र सिंह, पालिकाध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं वरिष्ठ पार्षद कविता बिस्वाल, प्रदेश युवामोर्चा प्रसार मंत्री आकाश सिंह ठाकुर, पूर्व जिलाउपाध्यक्ष यशवंत सिंह ठाकुर समस्त मण्डल पदाधिकारी के मौजुदगी में कांग्रेस के छाया पार्षद तीरथ साहू ने भाजपा ग्रहण कर कांग्रेस को झटका दिया। जिलाध्यक्ष बिचपुरिया ने कांग्रेस नेता तीरथ साहू को गमछा पहनकर भाजपा प्रवेश करवाया।

इस बीच महामंत्री नूतन वर्मा, वरिष्ठ पार्षद दीपक गुप्ता, पार्षद खम्मन ठाकुर, प्रदेश मंत्री अनु. जाति मोर्चा संतोष मारकंडे, जिलाउपाध्यक्ष जितेंद्र साहू, जिलाध्यक्ष अनु. जाति मोर्चा द्वारिका चंद्रवंशी, मंडल उपाध्यक्ष अरुण यादव, दीपक सिंह, अनिता साहू, ठाकुर विक्रम सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष सुभाष पंचाल, मंडल मंत्री शंकर साहू, संजय यादव, पूर्व महामंत्री मनीष साहू, युवामोर्चा अध्यक्ष सोनू यादव, महामंत्री विक्की डोमेन्द्र बंछोर, अनूप राय, महिलामोर्चा अध्यक्ष रुपेश्वरी वर्मा महामन्त्री गायित्री निषाद, दुर्गा देवांगन, भाजपा नेत्री रश्मि वर्मा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अजय निर्मल, किसान मोर्चा अध्यक्ष रामचंद्र साहू, अनु. जन जाति मोर्चा अध्यक्ष दौवा राम ठाकुर, अनु .जाति मोर्चा अध्यक्ष लव सोनवानी, सहकारिता प्रकोष्ठ सुरेश मानिकपुरी,पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, हेमंत देवांगन, सांसद प्रतिनिधि हलधर साहू,

सांसद प्रतिनिधि रामकुमार धनकर, पूर्व पार्षद राजेन्द्र वर्मा, सरस बर्मन, अश्वनी यादव, संतोष ठाकुर, मेघनाथ साहू, राजेन्द्र चौहान, जिला मंत्री बी आर रामटेके, जिला एन.जी.ओ. प्रभारी दिनेश कुमार पांडे, शक्तिकेन्द्र संयोजक देवदत्त शर्मा, श्री राम जनमोत्स्व समिति के जामुल प्रखंड अध्यक्ष अरुण सिंह, तुलाराम टंडन, उमेन्द्र वर्मा, अश्वनी पांडे, कुलेश्वर वर्मा, ओमप्रकाश साहू, जगदीश देवांगन, लक्ष्मी छत्रिय, बिशेसर वर्मा, बेसेसर साहू, मीडिया प्रभारी राजेश यादव, लेखराम पाल, उपाध्यक्ष किशन गर्ग, राजेश यादव, खुमान सिन्हा, बजरंग सिन्हा, शेषु, ओमप्रकाश, सीमांत, पुनीत साहू, भगवान चौहान, भानु साहू, देव चरण मिश्रा, कृष्णा कुमार पांडे, देवनाथ यादव, रमेश साहू, पटेल जी, नवीन शर्मा, अरुण ठाकुर, सहित सैकड़ा की संख्या भाजपा के कार्यकर्तागण उपस्तिथ थे।

कार्यक्रम की संचालन महामंत्री प्रशांत बंटी गुप्ता ने किया और आभार पूर्व पालिकाध्यक्ष व जिलाउपाध्यक्ष रेखराम बंछोर की किया।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    आधुनिक तकनीक के साथ चिकित्सक का मानवीय स्पर्श भी जरूरी -राज्यपाल श्री  डेका
    • November 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता रोगों के निदान एवं उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, लेकिन तकनीक चिकित्सक…

    और पढ़ें
    डिजिटल तकनीक से होगी जनगणना, 10 से 24 जनवरी तक स्व-गणना और 25 जनवरी से 28 फरवरी तक घर-घर जाकर होगा सर्वेक्षण
    • November 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनसंख्या गणना की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस चरण में प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति की जनसांख्यिकीय एवं…

    और पढ़ें

    Leave a Reply