Afghanistan Crisis Highlights: काबुल एयरपोर्ट पर फिर फायरिंग, भगदड़ में 7 अफगान नागरिकों की मौत

Afghanistan Crisis Highlights: काबुल एयरपोर्ट पर फिर फायरिंग, भगदड़ में 7 अफगान नागरिकों की मौत

शेयर करें

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के लोगों को निकालने का काम चल रहा है। इस बीच खबर सामने आ रही है कि काबुल एयरपोर्ट पर फायरिंग के बाद मची भगदड़ में 7 अफगान नागरिकों की मौत हो गई है। ब्रिटिश मिलिट्री की तरफ से इसे लेकर बयान सामने आया है कि काबुल एयरपोर्ट पर भगदड़ के दौरान 7 अफगान नागरिकों की जान चली गई है। रविवार को मिलिट्री की तरफ से जारी बयान में ये कहा गया है कि यहां हालात भले ही खराब हो लेकिन इसे काबू में लाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।

बता दें, आज सुबह 11 बजे करीब हिंडन एयरबेस पर भारतीय एयरफोर्स का C-17 ग्लोबमास्टर विमान लैंड हुआ। विदेश मंत्रालय की बड़ी मशक्कत के बाद 168 लोगों को आखिरकार अफगानिस्तान से देश ले आया गया। इनमें 107 भारतीय नागरिक और बाकी अफगानिस्तान में रहने वाले हिंदू और सिख हैं। इससे पहले शनिवार देर रात भी एयर इंडिया का विमान 87 भारतीयों को लेकर ताजिकिस्तान के रास्ते दिल्ली पहुंचा था। इनके अलावा दो नेपाली नागरिकों को भी वहां से लाया गया। विमान में सवार होने के बाद सभी लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। 168 लोगों को लेकर आए विमान को उड़ान भरने से पहले काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। काबुल एयरपोर्ट पर विमानों को उड़ान भरने में परेशानी हो रही है। अंदर अमेरिकी सुरक्षा बलों का कब्जा है। जबकि बाहर तालिबान पहरा दे रहे हैं।

शनिवार को काबुल एयरपोर्ट पहुंचे करीब 150 भारतीयों को तालिबान अपने साथ ले गए थे। इससे अफरातफरी मच गई थी। बाद में तालिबान ने कहा था कि भारतीयों को उन्होंने अगवा नहीं किया था। बल्कि, वे उन्हें सुरक्षित काबुल एयरपोर्ट के भीतर ले गए थे। कुल मिलाकर अब तक करीब 390 भारतीयों को काबुल से वापस लाया जा चुका है। इनमें से कुछ को ताजिकिस्तान और कुछ को दोहा के रास्ते लाया गया। अब भी करीब 400 भारतीयों के काबुल में फंसे होने का अनुमान है। अमेरिका की मदद से भारत सरकार इनकी वापसी की भी कोशिश कर रही है। भारतीयों को वहां से निकालने का काम सुचारू तौर पर चलाने के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी अपनी विदेश यात्रा अधूरी छोड़कर दिल्ली आ चुके

  • Related Posts

    वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन ने आज संसद में वर्ष 2026-27 के लिए केंद्रीय बजट प्रस्‍तुत किया। बजट की मुख्‍य बातें इस प्रकार
    • February 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंवित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन ने कहा कि माघ पूर्णिमा के पवित्र अवसर और गुरु रविदास की जन्म जयंती के मौके पर कर्तव्य भवन में तैयार हुआ यह पहला…

    और पढ़ें
    राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की झांकी कलाकारों का सम्मान
    • January 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर छत्तीसगढ़ की झांकी में शामिल कलाकारों को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात का गौरव…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *