सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा के प्रदेश स्तर के नेता विधानसभावार करेंगे समीक्षा

शेयर करें

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा एवं आगामी कार्य योजना को लेकर प्रदेश के नेता हर विधानसभा में जाकर बैठक लेंगे।

जिला सदस्यता अभियान टोली के संयोजक राजेंद्र कुमार पाध्ये ने बताया कि सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश से लेकर शक्ति केंद्र स्तर तक के नेताओं का प्रवास सुनिश्चित हुआ है। इसी तारतम्य में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा दिनांक 10 सितंबर बुधवार को अहिवारा विधानसभा की बैठक मंगल भवन बानबरद में 11:00 बजे ली जाएगी, बुधवार को ही प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी द्वारा दोपहर 03:00 बजे दुर्ग शहर की बैठक जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में लेकर सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए आगामी रणनीति पर विचार किया जाएगा।

इसी प्रकार पाटन विधानसभा की बैठक प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद मधुसूदन यादव द्वारा ली जाएगी। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत सदस्यता की समीक्षा के लिए पूर्व सांसद अभिषेक सिंह पहुचेंगे।

इन बैठकों में जिला भाजपा प्रभारी, जिला भाजपा अध्यक्ष, जिला भाजपा महामंत्री, संबंधित विधानसभाओं के विधायक, जिला सदस्यता टोली के सदस्यगण, मंडल सदस्यता प्रभारी, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, मंडल सदस्यता टोली, शक्ति केंद्र सदस्यता सहयोगी एवं सदस्यता विस्तारक विशेष रूप से शामिल होंगे साथ ही विधानसभा में निवासरत सभी स्तर के जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया हैं।

  • Related Posts

    बस्तर ओलंपिक में युवाओं की बढ़ती भागीदारी, नारायणपुर में 63 हजार ने कराया पंजीयन
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर बस्तर ओलंपिक के प्रति युवाओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। नारायणपुर जिले में इस वर्ष लगभग 63 हजार युवाओं ने बस्तर ओलंपिक के लिए पंजीयन कराया है,…

    और पढ़ें
    राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में छत्तीसगढ़ के वीर जवानों ने पूरे देश के सामने प्रस्तुत की बस्तर के शौर्य, संघर्ष और विजय की गौरवगाथा
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में अपने अदम्य साहस, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले पुलिस अधिकारियों से…

    और पढ़ें

    Leave a Reply