नगरीय निकाय आम निर्वाचन/ उप निर्वाचन : फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने कार्यक्रम जारी

शेयर करें

निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 25 मई को
रायपुर // छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने इस वर्ष विभिन्न नगरीय निकायों के रिक्त पदों के लिए आयोजित होने वाले नगर पालिका आम निर्वाचन एवं उप निर्वाचन के परिप्रेक्ष्य में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने का कार्यक्रम निर्धारित किया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 25 मई को किया जाएगा।
राज्य निर्वाचन से जारी कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की नियुक्ति 5 अप्रैल 2022 तक की जाएगी। प्रारंभिक प्रारूप निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए कर्मचारियों का चयन एवं उनकी नियुक्ति 6 अप्रैल तक कर ली जाएगी। निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा प्राधिकृत अधिकारियों का प्रशिक्षण 8 अप्रैल 2022 तक कर लिया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग की 1 जनवरी 2022 की स्थिति में तैयार अद्यतन विधानसभा की निर्वाचक नामावली जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त करने की कार्रवाई 12 अप्रैल 2022 तक पूरी की जाएगी।
विधानसभा की निर्वाचक नामावली वार्ड वार पृथक कर रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध कराने की कार्रवाई 13 अप्रैल तक की जायेगी। प्रचलित परिसीमन के आधार पर रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निर्वाचक नामावली को वार्ड वार एवं भाग वार मार्किंग करने की कार्रवाई 18 अप्रैल तक की जाएगी। वार्ड वार एवं भाग वार चिन्हित निर्वाचन को सॉफ्टवेयर के माध्यम से दर्शित वार्ड के संबंधित भाग के अनुभाग में शिफ्ट किए जाने की कार्रवाई 20 अप्रैल 2022 तक पूरी की जाएगी।
निर्वाचक नामावली की चेक लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में तैयार करने की कार्रवाई 22 अप्रैल तक की जाएगी। चेक लिस्ट की जांच और त्रुटि सुधार की कार्रवाई 23 अप्रैल तक की जाएगी। चेक लिस्ट संशोधन के पश्चात प्रारूप निर्वाचक नामावली को मुद्रण के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रदाय करने की कार्रवाई 25 अप्रैल तक तथा जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा निर्वाचक नामावली का मुद्रण कराने एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध कराने की कार्रवाई 27 अप्रैल 2022 तक पूरी की जाएगी।
द्वितीय चरण में निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन एवं दावे तथा आपत्तियों को प्राप्त करने की कार्रवाई 29 अप्रैल 2022 से की जाएगी। मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को निर्वाचक नामावली उपलब्ध कराने की कार्रवाई 29 अप्रैल को पूरी की जाएगी। दावा, आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 7 मई 2022 के 3 बजे तक निर्धारित किया गया है।
दावे आपत्तियों के निपटारे की अंतिम तारीख 12 मई 2022 निर्धारित की गई है प्रारूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 17 मई 2022 निर्धारित की गई है। प्रारूप क-1 में प्राप्त दावा का निराकरण करने की अंतिम तिथि 21 मई 2022 निर्धारित की गई है। दावे, आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरुद्ध अपील करने की अंतिम तारीख, निराकरण आदेश पारित होने के 5 दिवस के भीतर निर्धारित किया गया है।
परिवर्तन, संशोधन, विलोपन के प्रकरणों की प्रविष्टि सॉफ्टवेयर में करना, चेकलिस्ट का निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच कराना तथा पीडीएफ मुद्रण हेतु जिला कार्यालय को सौंपने की कार्रवाई 23 मई 2022 तक पूरी की जाएगी। अनुपूरक सूची का मुद्रण कराना और अनुपूरक सूची को मूल सूची के साथ संलग्न करने की कार्रवाई 24 मई 2022 तक पूरी की जाएगी। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 25 मई 2022 तक किया जाएगा।
नगरीय निकायों में प्रस्तावित आम निर्वाचन व उप- निर्वाचन
उल्लेखनीय है कि नगर पालिका आम निर्वाचन 2022 के अंतर्गत रायपुर जिले के नगर पंचायत समोदा के 15 वार्डों में, नगर पंचायत चंदखुरी के 15 वार्डों में, नगर पंचायत मंदिर हसौद के 20 वार्डों में तथा नगर पालिका परिषद आरंग के 2 वार्डों में चुनाव कराया जाना है।
नगर पालिका उप निर्वाचन 2022 के अंतर्गत बिलासपुर जिले के नगर पालिक निगम बिलासपुर में वार्ड क्रमांक 16 में, बलौदा बाजार जिले के नगर पालिका परिषद बलौदा बाजार के वार्ड क्रमांक 5 में  और कबीरधाम जिले के नगर पालिका परिषद कवर्धा के वार्ड क्रमांक 19 में उप निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply